LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Horoscope 16 December 2025: मिथुन, तुला और धनु राशि के लिए रहेगा बेहद शुभ दिन, जानें बाकी राशियों का राशिफल

Horoscope 16 December 2025: आज का दिन मिथुन, तुला और धनु राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। ग्रहों की स्थिति सकारात्मक है, बस संयम और समझदारी से निर्णय लें।

Horoscope 16 December 2025
जानें 16 दिसंबर 2025 का राशिफल- फोटो : social media

Horoscope 16 December 2025: आज 16 दिसंबर को चंद्रमा दिन-रात तुला राशि में गोचर करेगा। स्वाति नक्षत्र के बाद विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज चंद्रमा और सूर्य त्रि-एकादश योग बना रहे हैं, वहीं सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से आदित्य मंगल योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ ग्रह योगों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि: धन लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी और व्यापार में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन जोखिम लेने से बचें। भाग्य साथ देगा 88%.

वृषभ राशि: परिवार का सहयोग, खर्चों पर रखें नियंत्रण

परिवार से सहयोग मिलेगा, लेकिन रिश्तों में जिद से बचें। कार्यक्षेत्र में सतर्कता जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव संभव है। भाग्य साथ देगा 81%.

मिथुन राशि: नौकरी में उन्नति के योग

आज उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, सांस से जुड़ी परेशानी वालों को सावधानी रखनी चाहिए। भाग्य साथ देगा 85%.

NSIT
Nsmch

कर्क राशि मेहनत का मिलेगा फल

आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। ऑफिस में गुस्से से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है। घुटनों के दर्द से परेशान लोगों को ध्यान रखना होगा। भाग्य साथ देगा 84%.

सिंह राशि करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी

आज सूर्य के गोचर से करियर में तरक्की के योग हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और बच्चों से सुख मिलेगा। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। भाग्य साथ देगा 86%.

कन्या राशि दोस्तों और वरिष्ठों का साथ

कामकाज में वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक लाभ संभव है। शिक्षा और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। भाग्य साथ देगा 84%.

तुला राशि: जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

आज आपके लिए दिन अनुकूल है। नए संपर्क बनेंगे। नौकरी और निवेश में लाभ मिलेगा। भावुक होकर फैसले न लें। स्वास्थ्य में जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। भाग्य साथ देगा 87%.

वृश्चिक राशि: आय में बढ़ोतरी के योग

व्यापार में लाभ होगा। सरकारी कार्य पूरे होंगे। शिक्षा और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आंखों की सेहत का ध्यान रखें। भाग्य साथ देगा 85%.

धनु राशि: मान-सम्मान और आर्थिक लाभ

नौकरी और सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में संयम जरूरी है। भाग्य साथ देगा 86%.

मकर राशि: सावधानी से करें हर काम

आज कोई काम अटक सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गर्दन और रीढ़ से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। भाग्य साथ देगा 84%.

कुंभ राशि: सरकारी क्षेत्र से लाभ

इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। संपत्ति और पैतृक लाभ के योग हैं। सिरदर्द और अपच से सावधान रहें। भाग्य साथ देगा: 87%

मीन राशि: नई जिम्मेदारी और तरक्की

कामकाज में अनुभव का लाभ मिलेगा। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्य साथ देगा 84%.