Horoscope 11 January 2026: चंद्रमा तुला राशि में करेगा गोचर, वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए दिन जाएगा अच्छा, जानें बाकी राशियों का राशिफल

Horoscope 11 January 2026: खासतौर पर वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को आज लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—

Horoscope 11 January 2026
आज का राशिफल 11 जनवरी 2026- फोटो : social media

Horoscope 11 January 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार रविवार 11 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में दिन-रात रहेगा। इस दौरान चंद्रमा चित्रा नक्षत्र से स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आज गुरु-चंद्रमा शुभ योग बन रहा है, वहीं धनु राशि में बुध-शुक्र की युति से धनवृद्धि के योग भी बन रहे हैं। खासतौर पर वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को आज लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—

मेष राशि (Aries)

आज का दिन सुख और आनंद से भरा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में अच्छी कमाई हो सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

Diarch GO

वृषभ राशि (Taurus)

आज आर्थिक मामलों में थोड़ा संयम जरूरी है, क्योंकि कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। कामकाज सामान्य रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक समय रहेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। संतान से सुख मिलेगा और आर्थिक योजनाओं से लाभ होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और घर में किसी सुख-सुविधा के आने के योग हैं।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Cancer)

करियर और कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अनुकूल है। मित्रों और करीबी लोगों से सहयोग मिलेगा। बच्चों से खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग हैं। आज मनपसंद भोजन और सुख-साधनों की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

भाइयों से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा और अधूरे काम पूरे होंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और योजनाएं सफल होंगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

रविवार का दिन मनोरंजन और आराम से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। कला, संगीत और मनोरंजक गतिविधियों में रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में सहयोग और संतुलन बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्च और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। यात्रा और वाहन पर खर्च संभव है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में वाणी पर संयम रखें, नहीं तो मतभेद हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

परिवार और घर से जुड़े मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करने के योग हैं। धर्म-कर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। खरीदारी का योग है। जीवनसाथी और परिवार से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दूर के रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। उपहार और वस्त्र की प्राप्ति के योग हैं।

मीन राशि (Pisces)

आज खर्च अधिक रह सकता है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है और कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है।