LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

05 फरवरी 2025: आज का राशिफल - जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

जानें 05 फरवरी 2025 का दैनिक राशिफल। किन राशियों के लिए दिन रहेगा खुशहाल और किसे सतर्क रहना चाहिए। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

 05 फरवरी 2025: आज का राशिफल - जानें आपकी राशि के लिए कैसा र
Horoscope- फोटो : FREEPIK

Horoscope 05 february 2025: ग्रहों की स्थिति और चाल के अनुसार, कुछ राशियों को आज भाग्य का साथ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल और जानें कि आपके लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। आपको बेवजह के झगड़ों से बचना चाहिए और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा है। आपको किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाग्य आपका साथ देगा। छात्रों के लिए यह समय नई परीक्षा की तैयारी का है।

मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि वालों को काम में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें बेहतर होंगी। सेहत का ध्यान रखें और धन उधार लेने से बचें। किसी नई डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा, लेकिन अजनबियों पर भरोसा न करें।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि का रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार में संतुलन बनाए रखें और सभी पक्षों की सुनकर निर्णय लें।

सिंह राशि आज का राशिफल (Leo Horoscope)

सिंह राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। विदेश यात्रा की योजना सफल हो सकती है और किसी पुराने काम में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी। आप परिवार में खुशियों का माहौल बनाएंगे और बच्चों की फरमाइश पूरी करेंगे।

कन्या राशि आज का राशिफल (Virgo Horoscope)

कन्या राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। किसी निवेश का समय है और जीवनसाथी से कोई खास उपहार मिल सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें और विरोधियों से दूर रहें।

तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान बैठकर करें और सेहत पर ध्यान दें। योग और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों को आज बेवजह के विवादों से दूर रहना चाहिए। तनाव में कोई गलत निर्णय न लें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने वादों को पूरा करें और नकारात्मक विचारों को दूर रखें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। काम को समय से पहले पूरा करेंगे और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं और लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope)

मकर राशि के लिए आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और आपके आइडियाज बॉस को पसंद आएंगे। विवादों से बचें और महिला मित्रों से दूरी बनाए रखें।

कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नवविवाहितों के जीवन में खुशखबरी आ सकती है और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बनाएं, लेकिन सभी पहलुओं की जांच कर लें।

मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope)

मीन राशि के लिए आज का दिन धन संबंधी मामलों पर ध्यान देने का रहेगा। किसी से जल्दबाजी में लेनदेन न करें और विरोधियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन माता-पिता से सलाह लेकर आप समाधान पा सकते हैं।