LATEST NEWS

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

Navratri 2025 Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को खुश करने के लिए इस रंगका पहने कपड़ा! जानें पूजा विधि

Navratri 2025 Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन रॉयल ब्लू रंग पहनना शुभ माना जाता है। जानें पूजा विधि, मंत्र और चौथे दिन का महत्व।

Navratri 2025 Day 4
नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा - फोटो : social media

Navratri 2025 Day 4: नवरात्रि के नौ दिनों में चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित होता है। देवी का स्वरूप शक्ति, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और भक्त के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

मां कूष्मांडा को सृष्टि की आदिशक्ति भी कहा जाता है, जिनकी मुस्कान से ब्रह्मांड का निर्माण हुआ। इनकी पूजा करने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और जीवन में आत्मविश्वास के साथ नई ऊर्जा का संचार होता है।

Diarch GO

चौथे दिन का शुभ रंग – रॉयल ब्लू

नवरात्रि के चौथे दिन रॉयल ब्लू रंग का विशेष महत्व होता है। यह रंग शक्ति, आत्मविश्वास और समृद्धि का प्रतीक है। रॉयल ब्लू रंग को पहनने और अर्पित करने से विचारों में गहराई आती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।भक्त इस दिन इस रंग का वस्त्र पहनकर पूजा करें तो मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मां कूष्मांडा की पूजा विधि

सुबह स्नान कर साफ और शुभ वस्त्र पहनें। इस दिन रॉयल ब्लू रंग का वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ है।पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और फूलों से सजाएं।लकड़ी की चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर मां कूष्मांडा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।मां को फल, फूल, पीले वस्त्र, मिठाई, अक्षत, धूप-दीप अर्पित करें।भोग लगाकर दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।अंत में मां से क्षमा याचना करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।

NSIT
Nsmch

नवरात्रि चौथे दिन के मंत्र

ध्यान मंत्र

ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः ॥

बीज मंत्र

ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडायै नमः ॥

स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥