LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

Navratri 2025: नवरात्रि में लौंग के चमत्कारी उपाय! जानें कैस दूर करें आर्थिक तंगी और राहु-केतु दोष

Navratri 2025: नवरात्रि में लौंग के टोटके करने से धन की कमी दूर हो सकती है और राहु-केतु दोष का प्रभाव कम हो सकता है। जानें मां दुर्गा को प्रसन्न करने के चमत्कारी उपाय।

Navratri 2025
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के चमत्कारी उपाय- फोटो : social media

Navratri 2025: नवरात्रि का समय शक्ति उपासना का पर्व है, जब मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान देवी को अर्पित की गई छोटी-सी वस्तु भी बड़े फल दे सकती है। लौंग (clove) केवल एक मसाला नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी शुभ और शक्तिशाली माना गया है।धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा को लौंग अर्पित करने से धन संबंधी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। लौंग का तेज और सुगंध नकारात्मक ऊर्जा को भी समाप्त करने की क्षमता रखता है। यही कारण है कि पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रियाओं में लौंग का विशेष स्थान है।

आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए लौंग का उपाय

अगर आप लंबे समय से धन की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो नवरात्रि में एक विशेष उपाय करने की सलाह दी जाती है।सबसे पहले एक लाल कपड़ा लें।उसमें लौंग का जोड़ा (दो लौंग) रखकर एक छोटी पोटली बना लें।इस पोटली को मां दुर्गा को अर्पित करें और देवी से समृद्धि की प्रार्थना करें।पूजा के बाद इस पोटली को उठाकर अपने धन रखने के स्थान जैसे तिजोरी, अलमारी या कैश बॉक्स में रख दें।ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है और घर-परिवार में आर्थिक स्थिरता आती है। यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए लाभकारी है जिन्हें अचानक खर्च या कर्ज की समस्या रहती है।

Diarch GO

राहु-केतु दोष से मुक्ति के लिए लौंग दान

कुंडली में राहु और केतु का अशुभ प्रभाव कई बार जीवन में बाधाएं, मानसिक अशांति और आर्थिक संकट पैदा करता है। नवरात्रि के दिनों में इसका निवारण लौंग से किया जा सकता है।नवरात्र के दौरान किसी मंदिर में जाएं।वहां देवी को दो लौंग अर्पित करें।इसके बाद मंदिर में लौंग का दान करें।यह उपाय नवरात्र से शुरू करें और इसके बाद हर शनिवार कम से कम 11 शनिवार तक लगातार करें।माना जाता है कि इस टोटके से राहु-केतु के दोष कम होते हैं और व्यक्ति को धीरे-धीरे राहत मिलती है।

लौंग के अन्य लाभकारी धार्मिक प्रयोग

नजर दोष निवारण: बच्चे या घर के किसी सदस्य की नजर उतारने के लिए लौंग को कपूर के साथ जलाकर धुआं दिखाया जा सकता है।

NSIT
Nsmch

स्वास्थ्य लाभ: लौंग को हवन में डालने से वातावरण शुद्ध होता है और मानसिक शांति मिलती है।

सौभाग्य में वृद्धि: पूजा के समय दीपक में लौंग डालकर जलाने से लक्ष्मी कृपा मिलती है।