LATEST NEWS

  • Worms Found in Anganwadi Meal
  • Bihar School News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन में मिले कीड़े, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप
  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप

  • Bihar Crime
  • Bihar Crime: सुबह-सवेरे शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

  • Vaishali Viral Reel Row
  • Bihar Crime: पुलिस की गाड़ी से रील बनाकर फंसा युवक, SDPO ने गिरफ्तारी पर कही बड़ी बात

  • Bihar MLC Elction Result
  • विधानपरिषद सीटों पर परिणाम आते ही जदयू के शीर्ष नेतृत्व पर उठने लगे सवाल!

Friday puja vidhi: दौड़ी आएंगी मां लक्ष्मी, धन संकट होगा दूर, शुक्रवार को इस तरीके से करें देवी लक्ष्मी की पूजा

Friday puja vidhi:शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए बहुत उत्तम माना गया है। इस दिन पूजा पाठ करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है.

Friday puja vidhi
शुक्रवार को करें देवी लक्ष्मी की पूजा- फोटो : social Media

Friday puja vidhi: सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। इस दिन लक्ष्मी वैभव व्रत का आयोजन भी किया जाता है। इस व्रत के पालन से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही धन से संबंधित समस्याएं भी समाप्त हो जाती हैं। 

पूजा का समय और तैयारी: शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। पूजा करने के लिए एक शांत स्थान चुनें, इशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा)  दिशा में बैठ कर पूजा करें।

 पूजा स्थल पर बैठकर “श्री सूक्त” का पाठ करें। यह मंत्र देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है। देवी लक्ष्मी को प्रिय वस्तुएं जैसे कमल का फूल, कौड़ी, शंख, मखाने, बताशे, खीर और गुलाब अर्पित करें। इन चीजों को देवी के चरणों में रखकर उनकी पूजा करें।

पूजा में 8 घी के दीपक जलाएं और उन्हें घर की 8 दिशाओं में रखें। यह मान्यता है कि इससे सभी समस्याओं का समाधान होता है।मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं। इसके बाद देवी मां से प्रार्थना करें कि वे आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाएं।

NSIT
Nsmch

अष्टलक्ष्मी के बीज मंत्र “ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा।।” का एक माला जाप करें। यह मंत्र विशेष रूप से धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए जपा जाता है।पूजा स्थल की सफाई पर विशेष ध्यान दें क्योंकि जहां सफाई होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। पूजा स्थल को अच्छे से सजाएं और वहां कोई गंदगी न हो।

 अगर संभव हो तो शुक्रवार के दिन 11 कन्याओं को भोजन कराएं। यह कार्य मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुभ माना जाता है।इन सभी विधियों का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।