LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

Aarti of Shri Sita Ji: श्री सीता जी की आरती, दूर होंगे जीवन के सभी दुख

Aarti of Shri Sita Ji श्री सीता जी का पूजन करने से मन को शांति मिलती है और दुखों से छुटकारा भी मिलता है.

Aarti of Shri Sita Ji
श्री सीता जी की आरती- फोटो : Hiresh Kumar

श्री सीता जी की आरती

सीता विराजित  मिथिलाधाम सब मिल कर करें आरती।

संग सुशोभित लछुमन-राम सब मिल कर करें आरती।।

विपदा विनाशिनि सुखदा चराचर, सीता धिया बनि आयीं सुनयना घर।

मिथिला के महिमा महान...सब मिल कर करें आरती।। सीता विराजित ...

सीता सर्वेश्वरि ममता सरोवर, बायाँ कमल कर दायाँ अभय वर।

सौम्या सकल गुणधाम.....सब मिल कर करें आरती।। सीता विराजित ...

रामप्रिया सर्वमंगल दायिनि, सीता सकल जगती दुःखहारिणि।

करें सबका कल्याण...सब मिल कर करें आरती।। सीता विराजित ...

सीता-राम की जोड़ी अतिभावन, नैहर सासुर किया पावन

सेवक हैं हनुमान...सब मिल कर करें आरती।। सीता विराजित ...

ममतामयी माता सीता पुनीता, संतन हेतु सीता सदा सुनीता

धरणी-सुता सब ठाम...सब मिल कर करें आरती ।। सीता विराजित ...

शुक्ल नवमी तिथि वैशाख मासे, ’चंद्रमणि’ सीता उत्सव हुलासे

पाय सकल सुखधाम...सब मिल कर करें आरती।।

सीता विराजित  मिथिलाधाम सब मिल कर करें आरती।।।