LATEST NEWS

  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत छोड़ किताबों से जुड़ने का दिया संदेश
  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

Teacher shot the Headmistress : प्रधानाध्यापिका को शिक्षक ने क्लासरुम में घुसकर मारी गोली, मिड डे मिल में मांग रहा था हिस्सेदारी, बाल-बाल बचे छात्र

उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रधान शिक्षिका पर सहायक शिक्षक ने क्लासरुम में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पहली गोली मिसफायर होने के बाद दूसरी गोली प्रधानाध्यापिका को जा लगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Teacher shot the Headmistress : प्रधानाध्यापिका को शिक्षक ने
गोली से घायल प्रधान शिक्षिका।- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK -  उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया, जब एक शिक्षक ने स्कूल के क्लासरुम में ही घुसकर प्रधानाध्यापिका को गोली मार दी।  गोली मारनेवाला  शिक्षक उसी स्कूल में कार्यरत है। अचानक घटी इस घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। शिक्षक के गोली मारने के बाद प्रधान शिक्षिका को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।  बताया जा रहा है कि अचानक घटी गोलीबारी की इस घटना से बच्चे सहमे हुए नजर आए।  फिलहाल, पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी पारा शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। गुरुवार को सुबह उत्क्रमित मध्य विद्यालय चितरपोका में प्रधान शिक्षिका चांदनी कुमारी बच्चों को पढ़ा रहीं थीं. तभी पारा टीचर शैलेश यादव अचानक क्लास रूम में घुसा और प्रधान शिक्षिका पर फायरिंग कर दी। एक के बाद एक दो बार उसने फायरिंग की। पहली गोली मिसफायर हो गई. उसके बाद दूसरी गोली भरकर उसने फिर से निशाना साधा. इस बार गोली प्रधान शिक्षिका के हाथ में लगी. चांदनी कुमारी दुमका जिले के नोनीहाट की रहने वाली है.

एमडीएम के पैसे में मांग रहा था हिस्सेदारी

घायल प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी (42) के मुताबिक, शिक्षक शैलेश यादव मध्यान भोजन योजना (एमडीएम) के पैसे में हिस्सा मांग रहे थे। प्रधानाध्यापिका ने पैसे देने से इनकार किया तो शिक्षक ने क्लासरूम में घुस कर उन्हें गोली मार दी।  प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी ने बताया कि शिक्षक शैलेश यादव स्कूल में उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। इसी नियत से उन्होंने मुझ पर गोली चलाई। लेकिन संयोग से गोली हाथ में लग गई, जिससे उनकी जान बच गई।

आरोपी को किया गिरफ्तार

इधर, वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी बंधुकुरूमटाड गांव निवासी पारा शिक्षक शैलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल के पास के जंगल में वह छिपा हुआ था। पुलिस आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर हथियार बरामदगी का प्रयास कर रही है।

NSIT
Nsmch

बाल बाल बची बच्चे की जान

पारा टीचर ने जिस समय शिक्षिका को गोली मारी, उस वक्त क्लास रूम में 25 से 30 बच्चे मौजूद थे. इस घटना में एक बच्चा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद बच्चे काफी भयभीत हैं. प्रधान शिक्षिका पर गोली चलने की घटना के बाद सभी बच्चे डरकर क्लास रूम से बाहर आ गए।