LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

firing in school - क्लासरुम में घुसकर शिक्षक ने छात्रों के सामने प्रधानाध्यापिका को मारी गोली, इस बात को लेकर थी नाराजगी, डरे-सहमे रहे बच्चे

firing in school - देवघर के सरकारी स्कूल में क्लासरुम में घुसकर पारा शिक्षका ने प्रधान शिक्षिका को गोली मार दी। हालांकि शिक्षिका के बांह में लगी। वही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान क्लास में बच्चे डरे सहमे हुए नजर आए।

  firing in school - क्लासरुम में घुसकर शिक्षक ने छात्रों के
गोली से घायल प्रधान शिक्षिका।- फोटो : NEWS4NATION

DEOGHAR - झारखंड में बाबा की नगरी देवघर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में क्लासरूम में गोलीबारी की घटना हुई है।  यहां बच्चों का क्लास ले रहीं महिला प्रधानाध्यापिका को पारा शिक्षक ने गोली मार दी। हालांकि पारा शिक्षक का निशाना चूकने के कारण गोली प्रधान शिक्षिका के बांहों में लगी। जिससे उसकी जान बच गई। वहीं इस दौरान गोलीबारी की घटना से क्लासरुम में मौजूद बच्चे सहमे हुए नजर आए। फिलहाल, पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी पारा शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। गुरुवार को सुबह उत्क्रमित मध्य विद्यालय चितरपोका में प्रधान शिक्षिका चांदनी कुमारी बच्चों को पढ़ा रहीं थीं. तभी पारा टीचर शैलेश यादव अचानक क्लास रूम में घुसा और प्रधान शिक्षिका पर फायरिंग कर दी। एक के बाद एक दो बार उसने फायरिंग की। पहली गोली मिसफायर हो गई. उसके बाद दूसरी गोली भरकर उसने फिर से निशाना साधा. इस बार गोली प्रधान शिक्षिका के हाथ में लगी. चांदनी कुमारी दुमका जिले के नोनीहाट की रहने वाली है.

एमडीएम के पैसे में मांग रहा था हिस्सेदारी

घायल प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी (42) के मुताबिक, शिक्षक शैलेश यादव मध्यान भोजन योजना (एमडीएम) के पैसे में हिस्सा मांग रहे थे। प्रधानाध्यापिका ने पैसे देने से इनकार किया तो शिक्षक ने क्लासरूम में घुस कर उन्हें गोली मार दी।  प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी ने बताया कि शिक्षक शैलेश यादव स्कूल में उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। इसी नियत से उन्होंने मुझ पर गोली चलाई। लेकिन संयोग से गोली हाथ में लग गई, जिससे उनकी जान बच गई।

आरोपी को किया गिरफ्तार

इधर, वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी बंधुकुरूमटाड गांव निवासी पारा शिक्षक शैलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल के पास के जंगल में वह छिपा हुआ था। पुलिस आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर हथियार बरामदगी का प्रयास कर रही है।

NSIT
Nsmch

बाल बाल बची बच्चे की जान

पारा टीचर ने जिस समय शिक्षिका को गोली मारी, उस वक्त क्लास रूम में 25 से 30 बच्चे मौजूद थे. इस घटना में एक बच्चा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद बच्चे काफी भयभीत हैं. प्रधान शिक्षिका पर गोली चलने की घटना के बाद सभी बच्चे डरकर क्लास रूम से बाहर आ गए।