LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Cat Pregnant : 'बिल्ली' ने दिया बच्चों को जन्म तो 'बिल्ले' के मालिक पर फूटा गुस्सा, थाने पहुँचा बिल्ली के बच्चों की कस्टडी का विवाद

Cat Pregnant : एक पालतू बिल्ले द्वारा पड़ोसी की मादा बिल्ली को गर्भवती करने के बाद, पैदा हुए चार बच्चों की कस्टडी को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला......पढ़िए आगे

Cat Pregnant : 'बिल्ली' ने दिया बच्चों को जन्म तो 'बिल्ले' क
बिल्ली के बच्चों की कस्टडी का विवाद- फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी सोच में डाल दिया। आमतौर पर पड़ोसियों के बीच विवाद जमीन या कचरे को लेकर होता है, लेकिन यहाँ लड़ाई का केंद्र 'बिल्ली के बच्चों की परवरिश' बन गया। एक पालतू बिल्ले (नर बिल्ली) द्वारा पड़ोसी की मादा बिल्ली को गर्भवती करने के बाद, पैदा हुए चार बच्चों की कस्टडी को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

घटना की शुरुआत तब हुई जब मादा बिल्ली ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म लेते ही मादा बिल्ली के मालिक उन्हें लेकर सीधे पड़ोसी के घर पहुँच गए। उनका तर्क था कि चूंकि बच्चों का 'पिता' (बिल्ला) पड़ोसी का पालतू है, इसलिए अब इन बच्चों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी भी पड़ोसी की ही बनती है। बिल्ली के मालिक का कहना था कि वे इन नवजात बच्चों का भार नहीं उठा सकते।

दूसरी ओर, बिल्ले के मालिक ने इस जिम्मेदारी को लेने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बिल्ली जिसकी है, बच्चे पालने का जिम्मा भी उसी का होना चाहिए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज और शोर-शराबे तक पहुँच गया। स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

मौके पर पहुँची बेंगलुरु पुलिस ने दोनों पड़ोसियों को शांत कराया। पुलिस ने व्यावहारिक रुख अपनाते हुए सुझाव दिया कि किसी भी परिवार को जबरन बिल्ली के बच्चे रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। काफी मान-मनौव्वल के बाद एक समझौता हुआ और बच्चों को किसी तीसरे पक्ष (एक तटस्थ घर) को सौंपने का निर्णय लिया गया, जहाँ उनकी सही देखरेख हो सके।

NSIT
Nsmch

इधर यह मामला सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है और नेटिजन्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई बच्चों का 'डीएनए टेस्ट' कराने की सलाह दे रहा है, तो कोई बिल्ली के 'बालिग' होने पर सवाल उठा रहा है। सिद्धार्थ जेना नामक एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि "यह भी पता लगाना चाहिए कि बच्चों का बाप कन्नड़ है या उत्तर भारतीय।" फिलहाल, यह 'कैट फाइट' शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।