LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया  इस्तीफा, पंजाब वि
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा- फोटो : सोशल मीडिया

Delhi : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर मंत्रिपरिषद से उनका इस्तीफा मंजूर किया गया है।

पंजाब विधान सभा चुनाव लड़ने की चर्चा

राजनीतिक सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार, इस इस्तीफे के पीछे आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियां मुख्य वजह मानी जा रही हैं। पार्टी उन्हें चुनाव में एक बेहद अहम भूमिका सौंप सकती है, जिसके तहत उनके खुद किसी प्रमुख सीट से चुनावी मैदान में उतरने की प्रबल संभावना है।

पंजाब चुनाव में राजनीतिक अनुभव का लाभ उठाना चाहती है पार्टी

पिछले काफी समय से यह चर्चा जोरों पर थी कि रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी से हटाकर वापस पंजाब की सक्रिय राजनीति में भेजा जा सकता है। पार्टी राज्य में उनके राजनीतिक अनुभव का पूरा लाभ उठाना चाहती है।

इस बड़े राजनीतिक बदलाव के बाद पंजाब की राजनीति में समीकरणों के बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी इस कदम को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है कि आगामी चुनावों में उनकी क्या रूपरेखा होगी।

NSIT
Nsmch

राष्ट्रपति भवन द्वारा आदेश जारी होने के बाद राजनीतिक हलकों में बैठकों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब देखना यह है कि पार्टी आधिकारिक तौर पर उन्हें पंजाब में क्या नई जिम्मेदारी सौंपती है।