LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

मंत्री जी गए थे चार धाम, लौटते हीं दिल्ली में कर दिए कांड, सिंह साहब ने 5 लाख देकर मामला कराया सेट.....

मंत्री जी गए थे चार धाम, लौटते हीं दिल्ली में कर दिए कांड, स

खबरी व्याकुल था,आज फिर बोला कि बर्दाश्त नहीं हो रहा है पत्रकार जी। भला बिहार का क्या होगा ऐसा ऐसा मंत्री रहेगा। तब मैने कहा कि का हुआ। सबसे पहले अकर बकर बकना बंद करो। तब खबरी ने कहा कि खबर हीं ऐसी है भइया। मंत्री के चप्पल कांड से जुड़ी कुछ अपडेट है...... बतायें क्या। मैने कहा कि बताओ। बोला कि मंत्री जी चार धाम की यात्रा पर पूण्य कमाने गए थे। साथ में कुछ और लोग थे। सिंह साहब भी थे। धाम पर एक नामी गिरामी बाबा भी रहते हैं। बाबा का दिल्ली आना जाना लगा रहता है। बाबा मीडिया में भी छाए रहते हैं। मंत्री जी धाम पर उनसे खूब आशीर्वाद लेकर दिल्ली पहुंचे थे।

पूण्य़ कमाकर दिल्ली पहुंचे और होटल में रुक गए। चूकि दिल्ली में भी कुछ काम चलते रहता है तो सोचे होंगे कि कई तरह का काम निपटाकर हीं प्रदेश की राजधानी पहुंचेंगे। मंत्री जी तो मंत्री जी ठहरे....लेकिन वे होटल ताज, होटल अशोका, होटल संग्रीला...आदि होटल में नहीं रुकते हैं। समाजवादी पृष्ठभूमि वाले ठाठ वाट से रहनेवाले नेता जी के शिष्य होने की वजह से होटल का चुनाव भी दिल्ली में थोड़ा हटकर राजधानी के बड़े पॉश इलाके में करते  हैं, ताकि एकांतवास का मजा भी लिया जाए। 

Diarch GO

खैर...एक कहावत है कि लूर, लक्षण और बाई तीनों मरले पर जाई। आदत के मुताबिक होटल में रुकने पर उनको कुछ-कुछ होने लगा। ले लोट्टा..इसी चक्कर में वो हो गया जिसकी कल्पना तक उन्होंने नहीं की थी। हालांकि लोग अब बुझने लगे हैं कि मंत्री जी कौन हैं। अब सवाल है कि कई लोग पूछने लगते हैं कि नाम क्यों नहीं बता रहे। अरे भाई कुछ खबरें पहले छायावाद में चला करती है। कुछ दिमाग पर जोर पाठक वर्ग भी लगाएं। नाम गांव तो आ हीं जायेगा सामने।

मंत्री जी कांड तो कर दिए परिणाम भी सामने आ गया। अब तो सवाल था कि अब कुछ और सामने आ जायेगा तो क्या होगा। बताया जाता है एक सिंह साहेब भी बगल वाले कमरे में ठहरे थे। उनको जानकारी मिली तो बेचारे कपार ठोक लिए। फिर मंत्री जी का मामला सेट करवाने की कोशिश में लग गए। बेचारे कामयाब रहे। खबरी कहता है कि उपर नीचे करते करते 5 लाख में मामला सेट हुआ। खबरी बताया कि सामने वाली किसी-किसी तरह मान गई।

NSIT
Nsmch

लेकिन मंत्री जी को होश आने के बाद तो फटी पड़ी थी। अब उसको लेवल में कैसे करें। बात बाहर न चला जाए। खबरी ने बताया कि बेचारे को जल्दी जल्दी में इष्ट मित्रों ने दूसरे शहर की फ्लाइट का टिकट काट रवाना कर दिया। वहां से फिर मंत्री जी पटना पहुंचे। इस कहते है लेने के देने पड़ना। जारी है.....

कौशलेन्द्र प्रियदर्शी  की रिपोर्ट