LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

भारत टेक्स 2026 में बिहार की सशक्त उपस्थिति, गिरिराज सिंह और श्रेयसी सिंह ने किया बिहार पवेलियन का उद्घाटन

देश के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन 'भारत टेक्स 2026' का मंगलवार को नई दिल्ली में भव्य शुभारंभ हुआ। इस वैश्विक मंच पर बिहार ने 'पार्टनर स्टेट' के रूप में भाग लेकर उभरते हुए टेक्सटाइल हब के रूप में अपनी बेहद मजबूत और सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई...

भारत टेक्स 2026 में बिहार की सशक्त उपस्थिति, गिरिराज सिंह और
भारत टेक्स 2026 में बिहार की सशक्त उपस्थिति- फोटो : धीरज सिंह

Delhi/Patna : देश के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन 'भारत टेक्स 2026' का मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भव्य शुभारंभ हुआ। 17 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस चार दिवसीय आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। इस वैश्विक मंच पर बिहार ने 'पार्टनर स्टेट' के रूप में भाग लेकर उभरते हुए टेक्सटाइल हब के रूप में अपनी बेहद मजबूत और सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। कार्यक्रम के पहले ही दिन राज्य ने औद्योगिक विकास की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है।


16 कंपनियों के साथ 1,476 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर, मिलेंगे हजारों रोजगार

आयोजन के पहले दिन आयोजित 'नॉलेज सेशन' के दौरान बिहार सरकार ने देश की टेक्सटाइल एवं परिधान क्षेत्र की 16 प्रमुख कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इन एमओयू के जरिए राज्य में कुल ₹1,476 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है, जिससे बिहार में 40,500 से अधिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह भारी-भरकम निवेश राज्य के वस्त्र उद्योग को एक नई दिशा और गति प्रदान करेगा।


केंद्रीय मंत्री और बिहार की उद्योग मंत्री ने संयुक्त रूप से किया रिबन कट

भारत मंडपम के हॉल संख्या 11ए में स्थापित विशेष 'बिहार पवेलियन' का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा विकसित की गई आधुनिक 'प्लग-एंड-प्ले' जैसी औद्योगिक सुविधाओं के कारण निवेशकों का भरोसा राज्य के प्रति काफी बढ़ा है। अब बिहार देश के सबसे तेज उभरते टेक्सटाइल हब के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।


प्रगतिशील नीतियां और समृद्ध वस्त्र विरासत वैश्विक मंच पर प्रदर्शित

बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने पवेलियन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियां और निवेश-अनुकूल वातावरण उद्यमियों, कारीगरों व वैश्विक निवेशकों के लिए नए द्वार खोल रहे हैं। वहीं, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार पवेलियन राज्य की पारंपरिक शिल्प विरासत और आधुनिक औद्योगिक विकास के अद्भुत समन्वय का सबसे सशक्त उदाहरण है। यह मंच बिहार के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा।


मधुबनी पेंटिंग और टिकुली कला का लाइव प्रदर्शन बना मुख्य आकर्षण

NSIT
Nsmch

बिहार पवेलियन में सावी ग्लोबल, गोपालन सिल्क, मॉडलामा ग्रुप और निफ्ट पटना सहित राज्य के प्रमुख प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही, प्रसिद्ध कलाकार कुमारी नलिनी शाह द्वारा 'मधुबनी चित्रकला' तथा अरुंधती महतो द्वारा 'टिकुली कला' का सजीव (लाइव) प्रदर्शन यहाँ आने वाले देश-विदेश के खरीदारों और निवेशकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह पवेलियन वैश्विक मंच पर राज्य की नई औद्योगिक परिकल्पना "बिहार है तैयार" को बेहद खूबसूरती से बयां कर रहा है।

धीरज सिंह की रिपोर्ट