LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में घमासान, राहुल गांधी के भाषण पर भारी हंगामा, स्पीकर ने हटाए कई शब्द

 Rahul Gandhi on Womens Reservation Bill
Rahul Gandhi on Womens Reservation Bill - फोटो : news4nation

Women Reservation Bill :  महिला आरक्षण बिल पर शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उद्बोधन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। राहुल ने सदन में यह महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है। यह शेमफुल कानून है। पूरा विपक्ष कह रहा है कि पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे, लेकिन इस वाले को नहीं।’

उन्होंने कहा कि ‘यह असली सच है जो में बता रहा हूं। भारत के इतिहास में सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है।’ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘आप डरते हो कि देश की राजनीति में क्या हो रहा है। आपकी पॉवर कम होती जा रही है। इसलिए चुनावी नक्शा बदलना चाह रहे हो जैसा कि असम में किया, लेकिन हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। पूरा विपक्ष इसे हरा कर रहेगा।  

वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्हें जादूगर बताया. इस पर सत्ता पक्ष की ओर से जोरदार आपत्ति जताई गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के पीएम के संबंध में जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने जिन शब्दों का प्रयोग किया उसे कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी इस पर आपत्ति जताई। स्पीकर ने इस पर कहा कि राहुल गांधी के उन शब्दों को हटाया जाएगा जो असंसदीय है।