LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

National News: इंडिया गठबंधन की कमान संभालने को तैयार हैं ममता बनर्जी, कहा-‘मैंने बनाया था इंडिया गठबंधन, अगर मौका मिला तो…,समझिए दीदी का बिग प्लान

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने इंडिया ब्लॉक बनाया था और अगर वर्तमान नेतृत्व इसे नहीं चला सकता, तो वह इसे संभालने में सक्षम हैं। ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि वह बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहतीं, लेकिन वहीं से गठबंधन का नेतृत्व कर सकती हैं।

bihar News
इंडिया गठबंधन की कमान संभालने को तैयार हैं ममता - फोटो : Social media

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी ने  को विपक्षी गठबंधन इंडिया के मौजूदा कामकाज और नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मौजूदा नेतृत्व इसे प्रभावी ढंग से नहीं चला सकता तो वह इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हैं। ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया और नेतृत्व करने की इच्छा जताई है।उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वह गठबंधन का नेतृत्व कर सकती हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलना होगा।

ममता ने कहा कि वह बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहतीं, लेकिन यहीं से गठबंधन चला सकती हैं। बता दें कि इंडिया ब्लॉक में दो दर्जन से अधिक विपक्षी दल शामिल हैं। ममता की टिप्पणी उनके पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणियों के बाद आई है। कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस और अन्य सहयोगियों से ममता को नेता स्वीकार करने का आग्रह किया था।

Diarch GO

बता दें भाजपा ने महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड सीटें हासिल कीं। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड जीत मिली।झारखंड में झामुमो के प्रदर्शन से इंडिया गठबंधन ने मजबूत वापसी की। ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक बनाने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान नेतृत्व इसे ठीक से नहीं चला पा रहा है।

ममता ने अपनी साख भाजपा विरोधी ताकत के रूप में बताई। उन्होंने कहा कि उन्हें मौका मिलने पर गठबंधन को अच्छे से चला सकती हैं। बहरहाल ममता के बयान के बाद इंडिया में नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े होने शुरु हो गए हैं. इससे कहीं न कहीं कांग्रेस की मुश्कील बढ़ सकती है।

NSIT
Nsmch