LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Shambhu Border Farmers Delhi March: शंभु बॉर्डर से आज फिर दिल्ली के लिए कूच करेंगे किसान, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट , अंबाला में इंटरनेट बंद

हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान फिर दिल्ली में कूच करने का प्रयास करेंगे। इससे पहले दो बार किसानों को वापस भेजा जा चुका है। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।

National News

 Shambhu Border Farmers Delhi March: हरियाणा और पंजाब के किसान आज फिर शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करने के लिए तैयार हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, दोपहर 12 बजे 101 किसानों का एक दल पूरी तैयारी के साथ दिल्ली की ओर बढ़ेगा।

हालांकि, इससे पहले दो बार किसानों को वापस भेज दिया गया है। इस बार भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंधेर का कहना है कि किसानों का यह संघर्ष पूरे देश के किसानों तक पहुंच रहा है और वे सभी किसानों से शंभू बॉर्डर पर आने की अपील करते हैं।

अब देखना होगा कि किसानों का यह प्रयास सफल होता है या उन्हें फिर से रोका जाएगा। वहीं अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट बैन को 17 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। 12 गांव में इंटरनेट सेवाएं 14 दिसंबर सुबह 6 बजे से लेकर 17 दिसंबर रात 11.59 बजे तक बंद रहेंगी। यह आदेश हरियाणा की गृह सचिव सुमित्रा मिश्रा की ओर से जारी किया गया है। इन गांवों में डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, छोटी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर (हीरा नगर, नरेश विहार), सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांव शामिल है।