Haryana Politics: नायब सिंह सैनी लेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 12 मंत्री भी करेंगे शपथ ग्रहण

नायब सैनी सहित 12 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Haryana Politics: हरियाणा में नई सरकार का गठन 15 अक्टूबर को होने जा रहा है, जिसमें नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। इस अवसर पर 12 अन्य मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे।

नायब सिंह सैनी, जो वर्तमान में हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं,  दिल्ली के दौरे पर हैं. इससे पहले भी सैनी  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर चुके है। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य नई कैबिनेट के सदस्यों के नामों पर चर्चा करना था।

Diarch GO

 नए सीएम बनने जा रहे नायब सैनी एक बार फिर से दिल्ली गए हैं। शुक्रवार को हाईकमान के बुलावे पर नायब सैनी चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचे और यहां पर भाजपा नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों केअनुसार नई कैबिनेट के गठन को लेकर नायब सिंह सैनी ने गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, मनोहर लाल खट्टर के साथ चर्चा की है। 

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल किया है, जिसके बाद मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी विभिन्न जातियों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

NSIT
Nsmch

नई कैबिनेट में विभिन्न जातियों और वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने कई नामों पर विचार किया है। इसमें जाट, पंजाबी, एससी, वैश्य और ब्राह्मण वर्गों से संबंधित विधायकों को शामिल किया जा सकता है।

जाट वर्गसे  महिपाल ढांडा और सतपाल सुनील सांगवान जैसे नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है।पंजाबी वर्ग से अनिल विज और जगमोहन आनंद जैसे वरिष्ठ विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने की संभावना है। एससी वर्ग से कृष्ण बेदी और कृष्ण लाल पंवार जैसे नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।भाजपा अपने मंत्रिमंडल में संतुलन साधने की कोशिश कर रही है ताकि सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व हो सके।

शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते है।