LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Delhi Assembly Election : अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया से छिनी पटपड़गंज सीट, अवध ओझा को भी बनाया उम्मीदवार, देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. यह आप की दूसरी लिस्ट है जिसमें 20 उम्मदीवारों के नाम की घोषणा की गई है. आप की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम और निर्णय हैं

AAP releases list
AAP releases list - फोटो : Social Media

Delhi Assembly Election : विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई है.

इसमें अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने पटपड़गंज से विधायक रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है.

मनीष सिसोदिया अब जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं  शिक्षाविद् और लोकप्रिय यूट्यूबर अवध ओझा को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. हाल ही में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा भी अब विधानसभा चुनाव में वोट मांगते नजर आएंगे. 

सीट - उम्मीदवार का नाम

नरेला-दिनेश भारद्वाज

तिमारपुर - सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

आदर्श नगर-मुकेश गोयल

मुंडका-जसबीर कराला

मंगोलपुरी - राकेश जाटव धर्मरक्षक

रोहिणी - प्रदीप मित्तल

चांदनी चौक - पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)

पटेल नगर - प्रवेश रतन

मादीपुर-राखी बिडलान

जनकपुरी-प्रवीण कुमार

बिजवासन - सुरेंद्र भारद्वाज

पालम - जोगिंदर सोलंकी

जंगपुरा-मनीष सिसौदिया

देवली- प्रेम कुमार चौहान

त्रिलोकपुरी - अंजना पारचा

पटपड़गंज-अवध ओझा

कृष्णा नगर - विकास बग्गा

गांधी नगर - नवीन चौधरी (दीपू)

शाहदरा - पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी

मुस्तफाबाद - आदिल अहमद खान