LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

PM Modi Italy : इटली दौरे पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी, पारले बोला- 1983 से घोल रहे रिश्तों में मिठास

PM Modi Italy : पारले कंपनी ने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल पर दोनों प्रधानमंत्रियों का वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा"धन्यवाद, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, Parle Melody को ग्लोबल मंच पर ले जाने के लिए।

PM Modi Italy : इटली दौरे पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को
पारले ने पीएम का जताया आभार - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे की एक बेहद दिलचस्प और मीठी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर 'पारले मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की। इस अनोखे और छोटे से तोहफे के बाद से ही सोशल मीडिया पर 'मेलोडी' टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गई है। गिफ्ट मिलने के बाद पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट कर पीएम मोदी का धन्यवाद किया। देखते ही देखते इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। अब इस पूरे मामले पर मेलोडी बनाने वाली मूल कंपनी 'पारले' की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

पारले ने जताया पीएम मोदी का आभार

पारले कंपनी ने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल पर दोनों प्रधानमंत्रियों का वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा"धन्यवाद, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, Parle Melody को ग्लोबल मंच पर ले जाने के लिए। Parle Products में हम सभी के लिए यह एक गर्व का क्षण है कि हम अपने एक पसंदीदा भारतीय प्रोडक्ट को सीमाओं के पार भी साझा होते हुए देख रहे हैं।"

Diarch GO

इंस्टाग्राम पर लिखा- '1983 से घोल रहे हैं मिठास'

सिर्फ ट्विटर ही नहीं, कंपनी ने इंस्टाग्राम पर भी इस वीडियो को री-शेयर किया। इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन देते हुए कंपनी ने लिखा, “Sweetening relationships since 1983” (यानी 'हम 1983 से रिश्तों में मिठास घोल रहे हैं।'

"भारतीय उत्पादों को ग्लोबल बनाना पीएम की पहचान"

इस वायरल वीडियो और देश के लिए गर्व के इस पल पर पारले कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा की हमें बेहद गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इटली दौरे पर पारले की मशहूर मेलोडी टॉफी ले गए और उसे पीएम मेलोनी को गिफ्ट किया। पीएम मोदी हमेशा से ही 'लोकल फॉर ग्लोबल' के विजन के साथ भारतीय ब्रांड्स और चीजों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की कोशिश करते रहे हैं। अब हम सभी देशवासियों और कंपनियों की जिम्मेदारी बनती है कि इस सम्मान और पहचान को और आगे बढ़ाएं। इस मीठी कूटनीति ने न सिर्फ भारत और इटली के रिश्तों में मिठास घोली है, बल्कि सोशल मीडिया पर मीम्स और तारीफों की बाढ़ ला दी है।

NSIT
Nsmch