LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

‘मेलोडी’ इतनी चॉकलेटी क्यों है... इटली दौरे पर पीएम मोदी ने मेलोनी संग पेश की अनोखी डिप्लोमेसी

पीएम मोदी और मेलोनी की रोम में हुई मुलाकात के दौरान कूटनीति की अनोखी पहल देखने को मिली जब ‘मेलोडी’ चॉकलेट के साथ दोनों के मुलाकात हुई.

Narendra Modi met Meloni
Narendra Modi met Meloni- फोटो : news4nation

Narendra Modi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। राजधानी रोम में उनका स्वागत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर बातचीत की और इसके बाद ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया। इस दौरान पीएम मोदी और मेलोनी ने साथ में डिनर किया और कार में सवारी करते हुए कई वैश्विक व रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी भी भेंट की, जिसे दोनों नेताओं की दोस्ती से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, पीएम मोदी की मेलोनी संग हुई पिछली मुलाकातों के दौरान सोशल मीडिया पर दोनों के नाम को जोडकर 'मेलोडी' (Melodi) बताकर खूब चर्चा की थी, तो इस बार पीएम मोदी मेलोडी लेकर ही इटली पहुंच गए।


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मुलाकात का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने कई अहम विषयों पर विचार साझा किए और भारत-इटली संबंधों को नई ऊंचाई देने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बुधवार को होने वाली औपचारिक वार्ता में दोनों देश आपसी सहयोग को और विस्तार देने के रास्तों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

Diarch GO


रोम के केंद्र में स्थित कोलोसियम दुनिया का सबसे बड़ा प्राचीन एम्फीथिएटर माना जाता है। पीएम मोदी ने वहां का दौरा कर इसकी ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा। इससे पहले नॉर्वे से इटली पहुंचे पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं और भारत-इटली संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि स्वागत समारोह में इतालवी कलाकारों ने कथक, कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम जैसी भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा संतूर, तबला, सितार और बांसुरी पर भारतीय शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।

NSIT
Nsmch


प्रधानमंत्री ने इतालवी चित्रकार Giampaolo Tomassetti से मुलाकात का भी जिक्र किया। टोमासेटी ने उन्हें वाराणसी पर आधारित अपनी कलाकृति भेंट की। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति टोमासेटी का लगाव चार दशक पुराना है और उन्होंने महाभारत पर आधारित कई बड़ी पेंटिंग्स भी बनाई हैं।


पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारतीय संगीत इटली में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने रोम में आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय राग ‘हमसाधवानी’ की प्रस्तुति देने वाले इतालवी कलाकारों की भी सराहना की।