LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

सुबह सुबह दिल दहलाने वाली घटना, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

आग जिस इमारत में लगी, वह पांच मंजिला बिल्डिंग है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक 10 की मौत हो गई.

malviyanagar fire in restaurant
malviyanagar fire in restaurant - फोटो : news4nation

Fire in restaurant : एक भीषण अग्निकांड में बुधवार को 10 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के यह घटना दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुई। लेमन ग्रीन नामक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक सुबह करीब 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। 

आग जिस इमारत में लगी, वह पांच मंजिला बिल्डिंग है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के नीचे संचालित होटल और रेस्टोरेंट से आग की शुरुआत हुई थी। देखते ही देखते आग पूरी इमारत में फैल गई, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। बेसमेंट में फंसे कई लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, जिनमें से तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद जब ग्राउंड फ्लोर का कांच तोड़ा गया तो लपटें तेजी से बेसमेंट की ओर फैल गईं। हालात इतने भयावह थे कि लोगों ने जान बचाने के लिए बालकनी और खिड़कियों से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दे बिछाकर कई लोगों की जान बचाने की कोशिश की।

SDM ने लिया जायजा

DDMA साउथ डिस्ट्रिक्ट के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही एमसीडी से यह जानकारी मांगी गई है कि रिहायशी इलाकों में चल रहे होटल और रेस्टोरेंट को किस आधार पर लाइसेंस दिया गया है। प्रशासन ने ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच कराने की बात कही है।

NSIT
Nsmch

विधायक ने सीएम को दी जानकारी 

वहीं मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि प्रशासन और राहत एजेंसियों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।