LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Highway Robbery: हुस्न के जाल में फंसा कर वसूली करने वाली दो शातिर गिरफ्तार, इस तरह प्रेम पाश में बांध कर लूट लेती थी माल

हुस्न के जाल में फंसाकर रुपए ऐंठने वाली कथित युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब दोनों हसिनाओं को गिरफ्तार किया तो चौकाने वाले राज उजागर हुए।

 web of beauty
हुस्न का जाल- फोटो : reporter

Highway Robbery: अजमेर-दिल्ली हाईवे पर महिला  हुस्न के जाल में फांस कर माल गायब कर देती थी. दरअसल महिलाओं को वेश बना कर ड्राइवरों को लूटने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपराधी रात के अंधेरे में हाईवे पर घूमते हुए अकेले ड्राइवरों को लिफ्ट देने के लिए रोकते थे और फिर धमकी देकर उनसे पैसे लूट लेते थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी करणी विहार के गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती के रहने वाले हैं। ये लोग रात के समय महिलाओं के कपड़े पहनकर हाईवे पर घूमते थे और ट्रक ड्राइवरों को लिफ्ट देने के लिए रोकते थे। लिफ्ट मिलने के बाद ये लोग ड्राइवरों को बदनाम करने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक-एक ट्रक ड्राइवर से लूटी गई 40-40 हजार रुपये की रकम भी बरामद की है।

ये शातिर पहले ड्राइवरों को लिफ्ट दे देते थे और फिर अकेले होने का फायदा उठाकर उनसे पैसे मांगते थे। मना करने पर ये लोग ड्राइवरों को बदनाम करने की धमकी देते थे। डर के मारे ड्राइवर इनकी मांग मान लेते थे।

पुलिस ने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि रात के समय हाईवे पर अकेली महिलाओं या लड़कियों को लिफ्ट न दें। हो सकता है कि ये लोग कोई साजिश रच रहे हों। पुलिस ने बताया कि इस तरह के अपराधों में वृद्धि हुई है और लोग ऐसे शातिरों के जाल में फंस रहे हैं।

NSIT
Nsmch