LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

International News: कंगाल पाकिस्तान को सउदी अरब ने हड़काया, 4300 के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई

सऊदी अरब में पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या एक गंभीर समस्या बन गई थी। मदीना और जेद्दा जैसे प्रमुख शहरों की सड़कों पर पाकिस्तानी भिखारी आम तौर पर देखे जाते थे।

Beggar
पाकिस्तान को सउदी अरब ने हड़काया- फोटो : Social media

pakistan beggars in saudi arab: पाकिस्तान लंबे समय से विदेशों में भिखारियों को भेजने के लिए बदनाम रहा है। कई बड़े मुस्लिम देशों, खासकर सऊदी अरब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह अपने यहां से भिखारियों को भेजने पर पाबंदी नहीं लगाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इस चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार इस समस्या पर अंकुश लगाने की कोशिश की है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने लगभग 4300 भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में डाल दिया है, जिससे उन्हें सऊदी अरब जाने से रोका जा सके। यह कदम सऊदी अरब की ओर से इसी साल सितंबर में की गई चेतावनी के बाद उठाया गया है। सऊदी अरब ने हज और उमरा के बहाने सऊदी आने वाले भीख मांगने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही थी।

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन रजा नकवी ने सऊदी अरब के डिप्टी इंटीरियर मंत्री नासिर बिन अब्दुलअजीज अल दावूद को आश्वासन दिया है कि उन्होंने उन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है जो सऊदी अरब में भिखारियों को भेजने का काम करते थे। पाकिस्तान ने स्पष्ट किया है कि वह सऊदी अरब जाने वाले भिखारियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

सऊदी अरब में पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या एक गंभीर समस्या बन गई थी। मदीना और जेद्दा जैसे प्रमुख शहरों की सड़कों पर पाकिस्तानी भिखारी आम तौर पर देखे जाते थे। पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण कई लोग हज और उमरा के बहाने सऊदी अरब जाते थे और वहां भीख मांगने लगते थे।

NSIT
Nsmch

सऊदी अरब में भीख मांगना एक गंभीर अपराध है। यहां भीख मांगने पर पकड़े जाने पर 6 महीने की जेल और 50 हजार रियाल का जुर्माना हो सकता है। सऊदी अरब की कई जेलों में पाकिस्तानी भिखारी बंद हैं। बताया जाता है कि लगभग 1 करोड़ पाकिस्तानी विदेशों में रहते हैं और उनमें से अधिकांश भीख मांगने का काम करते हैं।सऊदी अरब ने स्पष्ट किया है कि अगर पाकिस्तान अपने यहां भिखारियों को नहीं रोकता है, तो हज और उमरा पर आने वाले लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं।