LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

National News: अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बड़ा मोड़! पत्नी निकिता सिंघानिया गुरुग्राम से गिरफ्तार, बेंगलुरु पुलिस ने सास और साले को भी दबोचा

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से और उनकी मां निशा तथा भाई अनुराग को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है.

National News
अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बड़ा मोड़! - फोटो : Social media

ATUL SUBHASH SUICIDE CASE: बेंगलुरु में कार्यरत एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु पुलिस के डीसीपी व्हाइटफील्ड डिवीजन, शिवकुमार ने बताया कि निकिता को हरियाणा के गुरुग्राम से, जबकि निशा और अनुराग को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। तीनों को अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अतुल सुभाष ने आत्महत्या से पहले एक डेढ़ घंटे का लाइव वीडियो बनाया था और एक 23 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। इनमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और झूठे मुकदमे दर्ज करवाने के गंभीर आरोप लगाए थे। अतुल ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे और उसे मानसिक रूप से तोड़ना चाहते थे।

अतुल के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को अतुल के आरोपों के पुख्ता सबूत मिले। जिसके बाद पुलिस ने निकिता, निशा और अनुराग को गिरफ्तार कर लिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस पूछताछ से इस मामले से जुड़ी कई और परतें खुल सकती हैं।यह मामला दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।