LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने सोशल मीडिया अकाउंट किया डिएक्टिवेट, विदेश में पढ़ाई को लेकर उठे सवाल

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि जब उनके पिता भारत के शिक्षा मंत्री हैं और देश की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हैं, तो उनकी बेटी ने विदेश में पढ़ाई क्यों की।

Dharmendra Pradhan Daughter
Dharmendra Pradhan Daughter- फोटो : news4nation

Dharmendra Pradhan : NEET-UG प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन ट्रोलिंग और लगातार सवालों के बाद नैमिषा प्रधान ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नैमिषा प्रधान ने वर्ष 2023 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित एक विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ लॉ (LLM) की पढ़ाई पूरी की थी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करते हुए सवाल उठाए। इसके बाद उन्होंने अपना प्रोफाइल डिएक्टिवेट कर दिया।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि जब उनके पिता भारत के शिक्षा मंत्री हैं और देश की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हैं, तो उनकी बेटी ने विदेश में पढ़ाई क्यों की। लोगों ने अमेरिका स्थित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कमेंट किए। कमेंट सेक्शन में ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें’ और ‘कार्रवाई करें’ जैसे संदेश दिखाई दिए।

धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार 

इस बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET विवाद को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया। प्रधान ने कहा कि सरकार संसद में इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष समाधान की बजाय राजनीतिक प्रदर्शन को प्राथमिकता दे रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस के प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए धरने का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोकतांत्रिक चर्चा की जगह राजनीतिक प्रदर्शन को चुना है।

पुलिस कार्रवाई का विरोध

गौरतलब है कि 20 जुलाई को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। यह प्रदर्शन छात्रों के मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया गया था।

NSIT
Nsmch

सोनम वांगचुक की 28 जून भूख हड़ताल

NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ देशभर में आंदोलन जारी है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की 28 जून से जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल ने भी आंदोलन को गति दी है। प्रदर्शनकारी परीक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं