LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bomb threat : 40 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया स्कूल, कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी देने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. इसी क्रम में सोमवार को एक बार फिर से एक ईमेल के माध्यम से एक साथ 40 प्रमुख स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी देने वाले 30,000 अमेरिकी डॉलर की भी मांग कि है.

omb threat to School
omb threat to School- फोटो : Social Media

Bomb threat : एक साथ करीब 40 स्कूलों में बम की धमकी मिलने के बाद सोमवार को कई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर जाँच अभियान चलाया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को बम की धमकी वाला मेल मिला. धमकी भेजने वाले ने 30,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की। 


यह धमकी एक ही ई-मेल में शहर के प्रमुख स्कूलों को भेजी गई थी, जिसमें डीपीएस आरके पुरम, जीडी गोयनका, पश्चिम विहार, द ब्रिटिश स्कूल, चाणक्यपुरी, द मदर्स इंटरनेशनल, अरबिंदो मार्ग, मॉडर्न स्कूल, मंडी हाउस, डीपीएस वसंत कुंज, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, सफदरजंग, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं। 

Diarch GO


पुलिस के अनुसार धमकी मिलने वाले ज्यादातर स्कूलों ने अपनी कक्षाएं स्थगित कर दीं और छात्रों को घर वापस भेज दिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें बम की धमकी के बारे में सबसे पहले अलर्ट डीपीएस आरके पुरम (सुबह 7.06 बजे) और जीडी गोयनका पश्चिम विहार (सुबह 6.15 बजे) से मिला। उन्होंने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीमों, अग्निशमन अधिकारियों, स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने तुरंत कार्रवाई की और स्कूलों में तलाशी ली। पुलिस अधिकारी ने सुबह करीब 9.30 बजे बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई जारी है।


सूत्रों ने बताया कि यह ईमेल रविवार रात 11.38 बजे स्कूलों की आईडी पर भेजा गया था. जब स्कूल बंद थे  तब [email protected] से मेल आया. ईमेल में लिखा था, "मैंने इमारत के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं। इससे इमारत को बहुत ज़्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएँगे।"

NSIT
Nsmch


इसमें यह भी लिखा था, "अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो आप सभी को पीड़ा सहनी होगी और अपने अंग खोने पड़ेंगे। इस हमले के पीछे =E2=80=9CKNR=E2=80=9D नामक समूह है।" मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल ने अभिभावकों को भेजे संदेश में कहा, "आज सुबह स्कूल में बम की धमकी के बारे में एक ईमेल प्राप्त हुआ। इसलिए एहतियात के तौर पर छात्रों को तुरंत तितर-बितर किया जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने बच्चों को अपने-अपने बस स्टॉप से ले जाएं।



इसी वर्ष मई में, शहर के 200 से अधिक स्कूलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों को इसी तरह की बम की धमकी मिली थी, लेकिन मामला अभी तक सुलझा नहीं है क्योंकि मेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का उपयोग करके भेजा गया था।