CBSE 10th Result 2026: बिना टॉपर लिस्ट के सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे किये घोषित, 93.70% विद्यार्थी हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. लेकिन बोर्ड ने टॉपर लिस्ट का ऐलान नहीं किया है. हालाँकि इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मार ली है......पढ़िए आगे

CBSE 10th Result 2026: बिना टॉपर लिस्ट के सीबीएसई ने 10वीं क
10 वीं के नतीजे की घोषणा - फोटो : SOCIAL MEDIA

New Delhi : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस वर्ष के परिणाम पिछले साल की तुलना में बेहतर रहे हैं, जिसमें कुल 93.70 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले 0.04 प्रतिशत अधिक है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी देख सकते हैं।

बेटियों ने फिर लहराया परचम

इस साल के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जहाँ 94.99 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.6 रहा है। लड़कियों के प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि वे शिक्षा के हर क्षेत्र में निरंतर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

Diarch GO

नहीं जारी हुई टॉपर्स लिस्ट, मिलेगा मेरिट सर्टिफिकेट

अभिभावकों और छात्रों के बीच टॉपर्स के नामों को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। हालांकि, सीबीएसई ने इस बार भी आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की कोई सूची जारी नहीं की है। बोर्ड का उद्देश्य छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकना है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि टॉपर्स लिस्ट के बजाय उन छात्र-छात्राओं को 'मेरिट सर्टिफिकेट' प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने विषयों में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं।

25 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

गौरतलब है कि वर्ष 2026 में सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस व्यापक परीक्षा प्रक्रिया में देश-विदेश से लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड ने समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा कर परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिससे अब छात्र आगे की कक्षाओं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।

NSIT
Nsmch

यहाँ चेक करें अपना रिजल्ट

परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं। वेबसाइट के अलावा, परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्र UMANG App और DigiLocker का भी उपयोग कर सकते हैं। डिजीलॉकर को परिणाम प्राप्त करने का सबसे तेज़ माध्यम माना जा रहा है, जहाँ से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।