LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

RBI NEWS - आईआईटीयन संजय मल्होत्रा बने RBI के नए गवर्नर, 3 साल तक संभालेंगे पदभार

RBI NEW - केंद्र सरकार ने आरबीआई के नए गवर्नर की नियुक्ति कर दी है। राजस्थान कैडर के IAS संजय मल्होत्रा को नया गवर्नर बनाया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है।

 RBI NEWS - आईआईटीयन संजय मल्होत्रा बने RBI के नए गवर्नर, 3
संजय मल्होत्रा बने आरबीआई गवर्नर- फोटो : NEWS4NATION

NEW DELHI - केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर की नियुक्ति कर दी है। लंबे समय से राजस्व सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय मल्होत्रा को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। बुधवार को वह अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

राजस्थान कैडर के आईएएस हैं संजय मल्होत्रा

संजय मल्होत्रा 1990 बैच के आईएएस हैं। जिनमें उन्हें राजस्थान कैडर मिला था। 33 वर्षों से अधिक के करियर में मल्होत्रा ने बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, खान आदि सहित कई क्षेत्रों में काम किया है। राजस्व सचिव (Revenue Secretary) नियुक्त होने से पहले वे वित्तीय सेवा विभाग में सचिव थे। राजस्व विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, उन्हें राज्य और केंद्र सरकार में वित्त और कराधान का व्यापक अनुभव है

कानपुर iit से किया स्नातक

उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) से कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है तथा अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है।