LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

Education News: NTA नहीं आयोजित करेगा नौकरियों की भर्ती परीक्षा, केवल उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाओं तक होगी सीमित

शिक्षा मंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-यूजी का आयोजन केवल एक बार प्रति वर्ष किया जाएगा। प्रधान ने बताया कि 2025 में एनटीए का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके अंतर्गत कम से कम दस नए पदों का सृजन किया जाएगा .

National News
NTA अब सिर्फ एंट्रेंस एग्जाम कराएगा- फोटो : Social media

Education News: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) अगले वर्ष से किसी भी भर्ती परीक्षा का आयोजन नहीं करेगी। यह केवल उच्च शिक्षा में प्रवेश परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को यह जानकारी दी। परीक्षा सुधारों के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति के सुझावों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्न पत्र के लीक होने और अन्य अनियमितताओं के कारण कई परीक्षाओं को इस वर्ष के प्रारंभ में रद्द किया गया था, जिसके बाद यह समिति गठित की गई थी।

शिक्षा मंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-यूजी का आयोजन केवल एक बार प्रति वर्ष किया जाएगा। प्रधान ने बताया कि 2025 में एनटीए का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके अंतर्गत कम से कम दस नए पदों का सृजन किया जाएगा और परीक्षा में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए कई सुधार किए जाएंगे।

 प्रधान ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय यह विचार कर रहे हैं कि नीट-यूजी का आयोजन पारंपरिक 'पेन और पेपर मोड' में किया जाए या ऑनलाइन मोड में। इस विषय पर शीघ्र निर्णय की अपेक्षा है।

 शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अगले वर्ष से कुछ कक्षाओं के लिए एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों की कीमतें कम की जाएंगी। उन्होंने कहा कि परिषद वर्तमान में प्रति वर्ष पांच करोड़ पुस्तकें प्रकाशित करती है और अगले वर्ष से इस क्षमता में वृद्धि की जाएगी।

NSIT
Nsmch