असम के सीएम और पत्नी पर कांग्रेस ने लगाए आरोप तो दिल्ली में पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, भारी टकराव

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस ने हाल ही में दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरमा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया था कि रिनिकी भुयान सरमा के पास भारत के अलावा यूएई और मिस्र के भी पासपोर्ट हैं।

Pawan Khera
Pawan Khera- फोटो : news4nation

Pawan Khera : कांग्रेस और भाजपा के बीच असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़े पासपोर्ट विवाद को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। असम के मुख्यमंत्री असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के एक दिन बाद असम पुलिस की टीम मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पहुंची। हालांकि, इस दौरान खेड़ा अपने घर पर मौजूद नहीं मिले। मुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया कि खेड़ा “गुवाहाटी से भागकर हैदराबाद चले गए हैं”। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।


यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस ने हाल ही में दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरमा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया था कि रिनिकी भुयान सरमा के पास भारत के अलावा यूएई और मिस्र के भी पासपोर्ट हैं। इसके साथ ही उन्होंने दुबई में कथित संपत्तियों और अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी से जुड़े होने के आरोप भी लगाए थे।

Diarch GO


इन आरोपों को सरमा परिवार ने सिरे से खारिज करते हुए इन्हें “मनगढ़ंत और एआई से तैयार दस्तावेज़” बताया। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई है और यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।


कांग्रेस भड़की

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने असम पुलिस की कार्रवाई को “राज्य मशीनरी का दुरुपयोग” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जयराम रमेश ने कहा कि “जनहित में सवाल उठाने पर पवन खेड़ा के घर पुलिस भेजना यह दिखाता है कि मुख्यमंत्री परेशान, हताश और भयभीत हैं।” उन्होंने इसे “विच हंट” करार देते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

NSIT
Nsmch

असम में 9 को चुनाव

असम में होने वाले 9 अप्रैल के विधानसभा चुनाव के पहले यह मामला कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग का रूप ले चुकी है। मंगलवार को असम चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है, जहां एक ओर भाजपा इसे कानून के दायरे में कार्रवाई बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दे रही है। वहीं अब तक पवन खेड़ा के आरोपों के बाद हिमंता या उनकी पत्नी के खिलाफ अभी तक कोई जांच शुरू नहीं हुई है।