LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

तीन दिन से लापता 2 साल की मासूम की बंद बोरे में मिली लाश, पड़ोसी के घर से शव बरामद होते ही मचा कोहराम

त बच्ची की पहचान मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर-5 निवासी हबीब खान की दो वर्षीय पुत्री अनाया खातून के रूप में हुई है। परिजन और ग्रामीण पिछले तीन दिनों से बच्ची की तलाश कर रहे थे।

West Champaran Majhaulia Crime
West Champaran Majhaulia Crime - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया में दो साल की मासूम बच्ची अनाया खातून की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन दिनों से लापता बच्ची का शव पड़ोसी के घर से बंद बोरे में बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृत बच्ची की पहचान मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर-5 निवासी हबीब खान की दो वर्षीय पुत्री अनाया खातून के रूप में हुई है। परिजन और ग्रामीण पिछले तीन दिनों से बच्ची की तलाश कर रहे थे। इस बीच पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिसके आधार पर पड़ोस में रहने वाली अमरूल खान की पुत्री सबीना उर्फ शमी खातून को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के बाद पड़ोसी के घर से बरामद हुआ शव

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बच्ची के लापता होने के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ के दौरान तीसरे दिन बच्ची का शव घर में ही पड़े होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी के घर से बंद बोरे में रखे शव को बरामद कर लिया।

शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

दो साल की मासूम का शव मिलने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बच्ची का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस अनाया की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में परिवार तीन दिनों से उसकी तलाश कर रहा था, उसकी मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया।

NSIT
Nsmch

घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्ची की मौत के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच के निष्कर्षों का इंतजार है।

आशिष कुमार की रिपोर्ट