LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

Bihar Crime: दोस्ती बनी दुश्मनी, विवाद के बाद युवक को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Crime: मामूली विवाद के बाद दोस्ती के रिश्ते पर खून के छींटे पड़ गए।...

Vaishali Friend Shoots Friend
दोस्ती बनी दुश्मनी- फोटो : reporter

Bihar Crime: वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात मामूली विवाद के बाद दोस्ती के रिश्ते पर खून के छींटे पड़ गए। नखास स्थित एसबीआई एटीएम के पास करीब रात 10:15 बजे एक युवक ने अपने ही दोस्त भोला महतो को गोली मार दी। गोली लगने से भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नखत चौक मीठा कुआं निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र भोला महतो के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि भोला महतो अपने दोस्त के साथ प्रकाश चौक के समीप बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को समझाया और घर जाने के लिए कहा। मामला उस वक्त शांत होता दिखाई दिया।

लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि भोला के दोस्त ने उसके सीने में गोली मार दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। गोली चलने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और गोली चलाने वाले युवक की पहचान व गिरफ्तारी कैसे सुनिश्चित की जाए। फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार