EV बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 5 महिलाओं समेत 6 की मौत... बस में सवार 42 यात्री में कई चोटिल

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:15 बजे कोडाड मंडल क्षेत्र में हुआ। निजी ट्रैवल्स की यह बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी और उसमें करीब 42 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

Telangana Road Accident
Telangana Road Accident- फोटो : news4nation

Road Accident :  एक निजी EV बस के अनियंत्रित होकर ट्रक के टकरा जाने के भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह यह  भीषण सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक निजी EV बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में पांच महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित अस्पताल भेजा गया है।


पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:15 बजे कोडाड मंडल क्षेत्र में हुआ। निजी ट्रैवल्स की यह बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी और उसमें करीब 42 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

Diarch GO


सूर्यापेट के एसपी के. नरसिम्हा ने बताया कि ट्रक में औद्योगिक इस्तेमाल के भारी-भरकम पिलर लदे हुए थे। बताया जा रहा है कि ट्रक के पिलरों को सुरक्षित रखने के लिए बांधी गई चेन बस की टक्कर के दौरान टूट गई। इसके बाद पिलर बस की दाईं ओर जा लगे, जिससे आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों की मौत हो गई।


पुलिस को शुरुआती जांच में बस की तेज रफ्तार हादसे की एक संभावित वजह लग रही है। पुलिस के मुताबिक, बस से टकराने से पहले ट्रक के सड़क के डिवाइडर से टकराने की भी आशंका है। हादसे की विस्तृत जांच जारी है।

NSIT
Nsmch


हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।