LATEST NEWS

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

Bihar Crime: पुलिस के शिकंजा कसते हीं युवती से छेड़खानी के शैतानों की बदली चाल, लंगड़ाते पहुंचे कोर्ट, कान पकड़कर गिड़गिड़ाते हुए अपराध से किया तौबा

Bihar Crime: समस्तीपुर जिले में युवती से सड़क पर अभद्रता के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के कोर्ट पहुंचने का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है।

Bihar Crime: पुलिस के शिकंजा कसते हीं युवती से छेड़खानी के श
शैतानों की बदली चाल- फोटो : reporter

Bihar Crime: समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में युवती से सड़क पर अभद्रता के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के कोर्ट पहुंचने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। न्यायालय परिसर में आरोपी लंगड़ाते हुए और पुलिसकर्मियों के कंधे का सहारा लेकर चलते नजर आए। वीडियो में कुछ आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से आरोपियों के साथ किसी मारपीट या बल प्रयोग की पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, युवती से सड़क पर अभद्रता के मामले में कर्पूरीग्राम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब आरोपियों को बाहर लाया गया, तब वे सामान्य तरीके से चलते दिखाई दिए।

Diarch GO

इसके बाद पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। कुछ समय बाद जब उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया तो उनकी चाल बदली हुई नजर आई। कई आरोपी लंगड़ाते हुए कोर्ट परिसर पहुंचे। उन्हें आगे बढ़ने के लिए पुलिसकर्मियों का सहारा लेना पड़ा। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की नजर आरोपियों की बदली हुई हालत पर गई।

कोर्ट परिसर में बनाए गए वीडियो में कुछ आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते भी नजर आ रहे हैं। वे दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कहते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और युवती से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

NSIT
Nsmch

हालांकि, पूरे मामले में यह स्पष्ट करना जरूरी है कि आरोपियों के लंगड़ाकर कोर्ट पहुंचने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की चिकित्सकीय स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी जांच के रिकॉर्ड से ही स्पष्ट होगी।मामले में न्यायालय ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब प्रकरण की तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद इलाके में यह संदेश भी गया है कि सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर सकती है।