LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Patna Crime: पटना में जन्माष्टमी के दिन चाकूबाजी से मचा हड़कंप, युवक पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर

Patna Crime:अज्ञात अपराधियों ने 20 वर्षीय युवकपर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।...

Patna youth Stabbed i
पटना में जन्माष्टमी के दिन चाकूबाजी- फोटो : reporter

Patna Crime: पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सैदपुर नया टोला में अज्ञात अपराधियों ने 20 वर्षीय युवक पप्पू कुमार पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल युवक की पहचान पप्पू कुमार, पिता राजकुमार राय के रूप में हुई है। चाकू लगने के बाद युवक गंभीर हालत में सड़क पर घायल पड़ा मिला, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए फतुहा अस्पताल लेकर पहुंचे।

गंभीर हालत देख पटना किया गया रेफर

फतुहा अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन चाकू के वार से उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर पटना रवाना हो गए।घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक पर हमला किस वजह से किया गया और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे।

अंधेरे में वारदात, अपराधियों की तलाश तेज

फिलहाल चाकू मारने वाले अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाके में छानबीन कर रही है और हमलावरों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।पुलिस के मुताबिक, घायल युवक और उसके परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। हमले के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रजनीश कुमार