पटना में छात्राओं से बीच सड़क छेड़खानी, विरोध करने पर लफुओं ने की मारपीट

Patna Crime: दो छात्राओं के साथ बीच सड़क पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है...

Patna Students Harassed on Road Three Bike Borne Men Accused
पटना में छात्राओं से छेड़खानी- फोटो : social Media

Patna Crime:  राजधानी पटना के दानापुर स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र में दो छात्राओं के साथ बीच सड़क पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने लाइब्रेरी से घर लौट रही दो छात्राओं को रास्ते में रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया।घटना के बाद छात्राओं ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्राओं से घटना की जानकारी ली। इस मामले में पीड़िता ने शाहपुर थाने में तीन युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पीड़िता के मुताबिक वह अपनी सहेली के साथ लाइब्रेरी से पढ़ाई करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उसकी सहेली को जबरन रोकने की कोशिश की।जब सहेली नहीं रुकी तो युवकों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख उसकी सहेली रुक गई। इसके बाद आरोप है कि बाइक सवार युवकों में से एक ने उसके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

Diarch GO

छात्रा के अनुसार, अपशब्दों का विरोध करने पर आरोपी युवक बाइक से उतर गया और उसकी सहेली के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगा।अपनी सहेली को बचाने के लिए जब पीड़िता आगे बढ़ी तो आरोप है कि युवकों ने उसके साथ भी मारपीट और दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद दोनों छात्राएं घबरा गईं और उन्होंने पुलिस को सूचना देने का फैसला किया।

छात्राओं की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों छात्राओं से घटना की जानकारी ली और पूरे मामले के बारे में पूछताछ की।हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार तीनों युवक वहां से फरार हो चुके थे। इसके बाद पीड़िता ने शाहपुर थाने पहुंचकर तीनों युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

NSIT
Nsmch

लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।