LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पटना-मोकामा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, युवक को 50 मीटर घसीटता रहा वाहन, कई घंटे से सड़क जाम

मृतक की पहचान बहरामा गांव निवासी बलिंदर कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बलिंदर कुमार सुबह फोरलेन के किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

Patna-Mokama Four-Lane Accident
Patna-Mokama Four-Lane Accident - फोटो : news4nation

Bihar News : पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बहरामा गांव के पास पटना-मोकामा फोरलेन की है, जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान बहरामा गांव निवासी बलिंदर कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बलिंदर कुमार सुबह फोरलेन के किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन युवक को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गंभीर चोट लगने के कारण बलिंदर कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पटना-मोकामा फोरलेन को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, बलिंदर कुमार की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने और जाम हटाने की कोशिश कर रही है।

NSIT
Nsmch

रविशंकर की रिपोर्ट