LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

Patna Crime: शादी का झांसा दे कर महिला सिपाही से बनाया शारीरिक संबंध, गर्भपात की दवा के साथ धमकी भी, बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज

Patna Crime: जमालपुर रेल थाना में तैनात एक महिला सिपाही की शिकायत पर बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।...

Patna Former Police Association Leader
झांसा दे कर महिला सिपाही से शारीरिक संबंध- फोटो : social Media

Patna Crime: जमालपुर रेल थाना में तैनात एक महिला सिपाही की शिकायत पर बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2017 से दिनेश कुमार से उसका संपर्क था और जनवरी 2018 से शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। महिला के मुताबिक, बाद में शादी से इनकार कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

महिला सिपाही की लिखित शिकायत के अनुसार, वर्ष 2019 में वह गर्भवती हुई तो उसने दिनेश कुमार पर शादी के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि इसी दौरान दिनेश ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और पत्नी से तलाक के बाद उससे शादी करेगा। महिला का दावा है कि उसे गर्भपात की दवा दी गई और इसके बाद भी शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए जाते रहे।

शिकायत में महिला ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसके अनुसार, मार्च 2026 में पटना के गांधी मैदान इलाके स्थित सरकारी आवास में मुलाकात के दौरान दिनेश कुमार ने शादी करने में असमर्थता जताई। महिला का कहना है कि बाद में उसे जानकारी मिली कि दिनेश ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए कोई मुकदमा ही दाखिल नहीं किया था।

महिला सिपाही ने दिनेश कुमार और उनके भाई भूपेश कुमार पर मारपीट, गाली-गलौज और मुकदमा दर्ज नहीं कराने के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। प्राथमिकी में लगाए गए सभी आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच के दौरान शिकायत में बताए गए घटनाक्रम, मेडिकल एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयानों की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने किसी आरोप को जांच के निष्कर्ष के रूप में स्थापित नहीं किया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अनिल कुमार