LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Patna Crime: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पटना,लड़की को घसीटकर मारी गोली, दुस्साहस देख दहली खाकी

Patna Crime: राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। ...

Patna Danapur Shooting Minor Girl Shot After Rapido Driver I
अपराधियों के दुस्साहस से दहली खाकी- फोटो : social Media

Patna Crime: राजधानी पटना में  कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो हथियारबंद हमलावरों ने रैपिडो बाइक से घर लौट रही एक नाबालिग लड़की को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजधानी से सटे दानापुर के आरपीएस मोड़ पर रविवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने जरायम की ऐसी खूनी पटकथा लिखी, जिसने कानून-व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। घात लगाए बैठे बाइक सवार दो शूटरों ने रैपिडो बाइक से घर लौट रही एक नाबालिग लड़की को निशाना बनाकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। निशाना चूकने की वजह से पहली गोली रैपिडो चालक राहुल कुमार की कमर में जा धंसी, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी।

मौके का फायदा उठाकर लहूलुहान चालक को छोड़, बदहवास नाबालिग जान बचाने के लिए भागकर पास ही स्थित एक टेलर की दुकान में जा छुपी। कांपती आवाज में उसने गुहार लगाई—"अंकल बचा लीजिए हमें।" लेकिन खौफ का दूसरा नाम बन चुके हमलावर असलहा लहराते हुए दुकान के भीतर दाखिल हो गए। दहशतजदा टेलर को धमकाते हुए बदमाशों ने लड़की को घसीटकर बाहर निकाला और उस पर 'प्वाइंट ब्लैंक रेंज' से कातिलाना हमला करते हुए गोली दाग दी, जो उसके दाहिने कंधे को चीरती निकल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए हवा में गायब हो गए।घटना की इत्तिला मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल बाइक चालक को एम्स  और गंभीर रूप से जख्मी लड़की को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज की अगुवाई में तफ्तीशी टीम ने मौके-ए-वारदात की नाकाबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ तकनीकी अनुसंधान का सहारा ले रही है। शुरुआती तफ्तीश में इस खूनी वारदात के पीछे 'पुरानी रंजिश' या आपसी दुश्मनी का अंदेशा जताया जा रहा है। खाकी अब नामजद और अज्ञात हमलावरों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ 'दबिश' दे रही है।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि राजधानी से सटे इलाके में हथियारबंद बदमाश इतनी बेखौफी से वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए। पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, इस खूनी हमले के पीछे छिपी वजह और हमलावरों की पहचान से पर्दा उठने की उम्मीद है।