LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Crime:अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती

Bihar Crime: घनी आबादी के बीच एक मकान के नीचे से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह इलाके में फैल गई और

Nawada Unidentified Body Found Under House Probe Underway
अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप- फोटो : reporter

Bihar Crime: नवादा नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घनी आबादी के बीच एक मकान के नीचे से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी अभिषेक कुमार के साथ नगर थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।

घनी आबादी के बीच मकान के नीचे से युवक का शव मिलने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई? वह वहां तक कैसे पहुंचा? और सबसे अहम सवाल यह है कि शव मकान के नीचे किसने और क्यों छिपाया?पुलिस फिलहाल किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रही है। मामले में हत्या समेत अन्य तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले सुरागों को जुटाने के साथ पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि मृतक की पहचान क्या है और उसका मिर्जापुर इलाके से कोई संबंध था या नहीं।

Goal 2026

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और स्थानीय स्तर पर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हाल के दिनों में आसपास के इलाके से कोई युवक लापता तो नहीं हुआ था।अज्ञात शव मिलने की इस वारदात ने मिर्जापुर के लोगों के बीच खौफ और बेचैनी पैदा कर दी है। घनी आबादी के बीच आखिर किस तरह शव वहां पहुंचा, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही युवक की मौत की असली वजह सामने आएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस तफ्तीश के बाद यह साफ हो सकेगा कि मामला हत्या का है, हादसे का या फिर इसके पीछे कोई और राज छिपा है।फिलहाल पुलिस की नजर मृतक की पहचान और मौत की गुत्थी सुलझाने पर टिकी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस रहस्यमयी मामले से जुड़े कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमन कुमार