LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Crime: बिहार में महिला की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल हते हीं मचा हड़कंप

Bihar Crime:आपसी विवाद को लेकर एक महिला की सरेआम सड़क पर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Muzaffarpur Woman Beaten
महिला की सरेआम पिटाई- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक महिला की सरेआम सड़क पर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।वायरल वीडियो रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक एक महिला को बीच सड़क पर पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाइक पर बैठे एक युवक द्वारा महिला और उसके परिवार को कथित तौर पर धमकी देते हुए भी देखा जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि पूरा मामला गौशाला चौक के कन्हौली, वार्ड संख्या 46 का है। यहां पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर पड़ोस के दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक महिला की सड़क पर पिटाई किए जाने का आरोप है।मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने मिठनपुरा थाने में अलग-अलग आवेदन दिया है।

Goal 2026

महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस अब वीडियो की सत्यता, घटना में शामिल लोगों और पूरे विवाद की वजह की जांच कर रही है।मामले को लेकर मिठनपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पूर्व के आपसी विवाद को लेकर पड़ोस के दो परिवारों के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो में महिला और उसके परिवार को धमकी दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और मारपीट की घटना में उनकी क्या भूमिका थी।फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन, वायरल वीडियो और मौके से मिले तथ्यों के आधार पर मामले की तहकीकात कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मारपीट और धमकी के आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज है। सड़क पर महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस की जांच पर निगाहें टिकी हैं कि इस विवाद में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा