Bihar Crime: बुलडोजर कांड में लोजपा विधायक जाएंगे जेल, 3 केस दर्ज

Bihar Crime: सीतामढ़ी के बेलसंड से लोजपा विधायक पर तीन केस अब तक दर्ज किया गया है....

Muzaffarpur Land Case MLA Named in 3 FIRs 23 Cases Filed
लोजपा विधायक जाएंगे जेल- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को चहारदीवारी तोड़ने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। जमीन कब्जाने और धमकी देने के आरोपों से जुड़े इस प्रकरण में पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। महज चार दिनों के भीतर 23 मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। इनमें सीतामढ़ी के बेलसंड से लोजपा विधायक अमित कुमार रानू भी तीन मामलों में नामजद बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है। कई जिलों में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बीच अब यह पूरा मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

20 अगस्त को बुलडोजर लेकर पहुंचा था जत्था

आरोप है कि 20 अगस्त को अहियापुर थाना क्षेत्र में करीब 20 गाड़ियों से दर्जनों लोग पहुंचे थे। इसके बाद बुलडोजर की मदद से एक चहारदीवारी को तोड़े जाने की घटना सामने आई। जमीन विवाद से जुड़े इस मामले के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया।घटना के बाद मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने घटना से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगालना शुरू किया और इसके बाद लगातार केस दर्ज होने का सिलसिला आगे बढ़ा।

Diarch GO

चार दिन में 23 केस, विधायक भी तीन मामलों में नामजद

जमीन कब्जाने और धमकी देने से जुड़े मामलों में अब तक 23 केस दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें विधायक अमित कुमार रानू समेत अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है।मामले ने उस वक्त और गंभीर रूप ले लिया जब पुलिस ने विधायक के कार्यालय से हथियार समेत लोगों को गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई की। अब तक कुल चार लोगों को जेल भेजे जाने की बात सामने आई है।

मुजफ्फरपुर से दो, सीतामढ़ी से दो गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई में अब तक मुजफ्फरपुर से दो और सीतामढ़ी से दो लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उन लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है जो कथित तौर पर घटना में शामिल थे या पूरे विवाद से जुड़े हो सकते हैं।जांच एजेंसियों की नजर संभावित ठिकानों पर है और कई जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 20 अगस्त को इतनी बड़ी संख्या में लोग किसके इशारे पर मौके पर पहुंचे थे और बुलडोजर से चहारदीवारी तोड़ने की पूरी कार्रवाई में किस-किस की भूमिका थी।

NSIT
Nsmch

अब जांच की आंच कहां तक पहुंचेगी?

चार दिनों में 23 मुकदमों और लगातार गिरफ्तारी के बाद मामला अब बेहद संवेदनशील हो चुका है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ना और प्रत्येक आरोपी की भूमिका स्पष्ट करना है।फिलहाल पुलिस की दबिश जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बुलडोजर से शुरू हुआ विवाद अब मुकदमों, गिरफ्तारियों और छापेमारी के शिकंजे में पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में पुलिस की कार्रवाई से इस पूरे प्रकरण में और कौन-कौन से नाम सामने आते हैं, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा