LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Bihar Crime:काम से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, पल्सर सवार बदमाश फरार

Bihar Crime: पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने काम से अपने घर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी।

Muzaffarpur Bike Borne Criminals Shoot Youth Probe On
युवक को अपराधियों ने मारी गोली- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शनिवार की देर रात मुरौल ओपी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर इलाके में पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने काम से अपने घर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी। फायरिंग की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पियर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजन कुमार कुशवाहा शनिवार की देर रात काम खत्म कर अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान महम्मदपुर के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। बदमाशों ने अचानक गोली चला दी, जो राजन को जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली लगने से उसकी हालत को लेकर परिजनों में बेचैनी बनी हुई है।घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वारदात से जुड़े सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।

फिलहाल गोलीबारी की इस वारदात के पीछे अपराधियों की मंशा क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

NSIT
Nsmch

एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वारदात में शामिल अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा