LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

Bihar Crime: सोलर बैटरी उतारने को लेकर विवाद, पूर्व पंच और बेटों पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Bihar Crime: मुंगेर के बरियारपुर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला हरिणमार पंचायत के लक्ष्मीपुर काशी बाबा स्थान, वार्ड नंबर-19 का बताया जा रहा है। ....

Munger Solar Battery Dispute Turns Violent Case Filed
सोलर बैटरी उतारने को लेकर विवाद- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुंगेर के बरियारपुर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला हरिणमार पंचायत के लक्ष्मीपुर काशी बाबा स्थान, वार्ड नंबर-19 का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद हरिणमार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गांव में बाढ़ के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसी दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए सोलर प्लेट की बैटरी उतारने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पूर्व पंच चतुरी सिंह और उनके दोनों बेटों ने बिरवल सिंह के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की।

Diarch GO

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।हरिणमार थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद ने बताया कि मामले में पूर्व पंच चतुरी सिंह और उनके दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस वायरल वीडियो के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।बाढ़ के कारण बिजली संकट के बीच मोबाइल चार्ज करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच चुका है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच आगे बढ़ रही है और पुलिस के अनुसंधान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो, इम्तियाज खान