LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

Bihar Police: वाहन जांच के नाम पर वसूली पड़ी भारी, दो पुलिस जवानों पर केस दर्ज,अब जेल की बारी

Bihar Police: वाहन जांच के नाम पर कथित अवैध वसूली करना दो पुलिस जवानों को भारी पड़ गया।...

Motihari Two Cops Booked
वाहन जांच के नाम पर वसूली पड़ी भारी- फोटो : reporter

Bihar Police: मोतिहारी में वाहन जांच के नाम पर कथित अवैध वसूली करना दो पुलिस जवानों को भारी पड़ गया। मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर दोनों जवानों के खिलाफ रघुनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है। एसपी की सख्ती के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया गया कि दोनों जवान नगर थाना के बाइक सेल में तैनात थे। आरोप है कि वे सादे लिबास में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजूरहा जगदीशपुर चौक पर देर शाम वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान वाहन चालकों से जांच के नाम पर कथित तौर पर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया।

ग्रामीणों ने दोनों जवानों को कथित रूप से पैसे वसूलते हुए पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उनकी पिटाई भी की और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और पूरे प्रकरण की जांच शुरू की।

मामले की जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात तक पहुंचने के बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद रघुनाथपुर थाने में दोनों पुलिस जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

एसपी की इस कार्रवाई को पुलिसकर्मियों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है। वाहन जांच के नाम पर आम लोगों से अवैध वसूली के आरोपों पर प्रशासन ने तल्ख रुख अपनाया है। फिलहाल दोनों जवानों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार