LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Crime: शराबबंदी वाले बिहार में बैंक कर्मियों की लाल पानी की पार्टी, कबाब के साथ छलक रहे थे जाम, 5 गिरफ्तार

Bihar Crime: शराबबंदी कानून के बीच बैंक कर्मियों की शराब पार्टी का मामला सामने आया है। ...

Motihari Liquor Party
बिहार में कबाब के साथ शराब पार्टी- फोटो : reporter

Bihar Crime: मोतिहारी में शराबबंदी कानून के बीच बैंक कर्मियों की शराब पार्टी का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के बेलबनवा स्थित एक आवास पर शराब पार्टी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मौके से विदेशी शराब की बोतलें और पार्टी में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि बेलबनवा स्थित आवास पर कबाब के साथ कथित तौर पर शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो पार्टी में खलल पड़ गया। पुलिस ने वहां मौजूद पांच लोगों को पकड़ लिया और शराब की बोतलें समेत अन्य सामान जब्त कर लिया।

गिरफ्तार लोगों की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी प्रतीक सिन्हा, छोटा बरियारपुर निवासी इंद्रजीत कुमार, ढाका निवासी संजय कुमार, नगर थाना क्षेत्र के तरुण कुमार और बरियारपुर निवासी लक्की सिंह के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में बैंक कर्मी भी शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद उनका मेडिकल जांच कराया। इसके बाद आवास से बरामद शराब और अन्य सामान की जब्ती सूची तैयार की गई। नगर थाना पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

NSIT
Nsmch

शराबबंदी वाले बिहार में बैंक कर्मियों से जुड़ी इस कथित शराब पार्टी की खबर सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि शराब पार्टी के लिए शराब कहां से लाई गई थी और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार