LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime: मेला देखने जा रही महिला से गैंगरेप, फिर 50 हजार की लूट, बिहार में हैवानियत की हदें पार

Bihar Crime: बदमाशों का दुस्साहस, मेला देखने जा रहे महिला को अगवा कर बगीचे में बनाया बंधक,गैंगरेप के बाद पीड़ित के मोबाइल से 3 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर, वारदात का वीडियो बनाने का भी आरोप

Bihar Crime: मेला देखने जा रही महिला से गैंगरेप, फिर 50 हजार

Bihar Crime: इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मोतिहारी में  शिवहर से मधुबन मेला देखने जा रहे एक दंपती को बदमाशों ने रास्ते में अगवा कर लिया। आरोप है कि अपराधियों ने पति-पत्नी को बंधक बनाकर बगीचे में ले जाकर  पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी की हदें पार करने के बाद भी आरोपियों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट की, उसके मोबाइल से 3 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मेला देखने निकले दंपती को रास्ते में बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पति के साथ बाइक से शिवहर से मधुबन मेला देखने जा रही थी। शनिवार देर रात शिवहर-मधुबन सीमा के भटहां के पास बदमाशों ने दंपती को अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि इसके बाद उन्हें अगवा कर एक बगीचे में ले जाया गया, जहां दोनों को बंधक बनाकर रखा गया। इसी दौरान आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित पक्ष के मुताबिक, आरोपियों ने मारपीट करने के साथ कथित तौर पर पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। इस जघन्य वारदात ने सीमावर्ती इलाके में महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरिंदगी के बाद लूटपाट, मोबाइल से रुपये ट्रांसफर

आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने पीड़ित से नकदी लूट ली। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर तीन हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। कुल करीब 50 हजार रुपये की लूट की बात सामने आई है। इस तरह दंपती को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के साथ आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया गया।

आठ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद मधुबन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ स्थित जिम्मी सिंह टोला के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। कथित वीडियो, ऑनलाइन रुपये के लेन-देन और लूट से जुड़े तथ्यों की जांच महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल इस घटना ने शिवहर-मधुबन सीमा क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार