LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

Bihar Crime: तीन नाबालिगों के गायब होने से मचा हड़कंप, बरामदगी के बाद मानव तस्करी की आशंका से दहशत

Bihar Crime:एक साथ लापता हुईं तीन नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया।...

Motihari 3 Minor Girls Rescued Trafficking Angle Probed
मानव तस्करी की आशंका से दहशत- फोटो : social Media

Bihar Crime: मोतीहारी के केसरिया थाना क्षेत्र से एक साथ लापता हुईं तीन नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। तीनों सोमवार सुबह महम्मदपुर टोला दुम्मा स्थित अपने घर से निकली थीं और दोपहर तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव स्थित एक घर से तीनों को बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि उन्हें कथित तौर पर बहला-फुसलाकर बखरी गांव ले जाया गया था। उनके बयान में उन्हें आगे कहीं ले जाने और बेचने की तैयारी किए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में मानव तस्करी के संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस दावे की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Diarch GO

मामले में कुशहर निवासी अभिजीत कुमार का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक किशोरियों ने उसके बारे में जानकारी दी है। परिजनों ने भी उसके खिलाफ आरोप लगाया है। घटना के बाद से अभिजीत फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे तीनों किशोरियां आईटीआई महम्मदपुर के समीप चवर में घास लाने की बात कहकर घर से निकली थीं। दोपहर 12:30 बजे तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।चकिया डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बखरी गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीनों किशोरियां एक घर से सकुशल मिल गईं, जबकि पुलिस की भनक लगते ही कथित आरोपी फरार हो गया।

NSIT
Nsmch

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किशोरियों को किस उद्देश्य से वहां रखा गया था और इस मामले में अकेले आरोपी की भूमिका थी या किसी अन्य व्यक्ति अथवा संगठित नेटवर्क की भी संलिप्तता है। पुलिस के अनुसार अभिजीत के खिलाफ वर्ष 2022 में केसरिया थाना में शराब तस्करी का मामला भी दर्ज हुआ था और वह इस मामले में जेल जा चुका है। वर्तमान प्रकरण में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार