LATEST NEWS

  • बिहार में पुलिस का महा-अभियान: 2 घंटे में 53 हजार से अधिक वाहनों की सघन जांच, 178 वांटेड गिरफ्तार
  • बिहार में पुलिस का महा-अभियान: 2 घंटे में 53 हजार से अधिक वाहनों की सघन जांच, 178 वांटेड

  • elderly woman died in school bus accident
  • पालीगंज में रफ्तार का कहर: खेत से लौट रही वृद्धा को स्कूल वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार

  • सुपौल में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान : डीईओ संग्राम सिंह के नेतृत्व में निकला स्वच्छता मार्च, शिक्षक और छात्र हुए शामिल
  • सुपौल में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान : डीईओ संग्राम सिंह के नेतृत्व में निकला स्वच्छता मार्च, शिक्षक और

  • police station seized truck wheel theft two arrested
  • हद हो गई! मोतीहारी में बेखौफ चोरों ने पलनवा थाना परिसर में खड़े जब्त ट्रक का खोला चक्का,चौकीदार

  • Bihar News : भोजपुरी गायक गणेश यादव के गाने पर बिहार में मचा बवाल, नाई समाज ने निकाला आक्रोश मार्च, पुलिस से गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुरी गायक गणेश यादव के गाने पर बिहार में मचा बवाल, नाई समाज ने निकाला

कंकड़बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पटना में सक्रिय 'बंटी-बबली' गैंग का पर्दाफाश, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड समेत कई चेन स्नेचर और दो ज्वेलरी दुकानदार गिरफ्तार

राजधानी पटना में चेन स्नैचिंग गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सदस्यों (गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड) समेत कई चेन स्नेचरों और उनका लूटा हुआ सामान खरीदने वाले दो ज्वेलरी दुकानदारों को गिरफ्तार किया है....

कंकड़बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पटना में सक्रिय 'बंटी-बबली'
पटना में सक्रिय 'बंटी-बबली' गैंग का पर्दाफाश- फोटो : अनिल कुमार

Patna : पटना की कंकड़बाग थाने की पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में आतंक फैलाने वाले कुख्यात 'बंटी-बबली' गैंग के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सदस्यों (गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड) समेत कई चेन स्नेचरों और उनका लूटा हुआ सामान खरीदने वाले दो ज्वेलरी दुकानदारों को गिरफ्तार किया है।

दीघा की मूल निवासी है मुख्य आरोपी लड़की, कंकड़बाग में है नानी घर

Diarch GO

पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि इस गैंग की मुख्य महिला सदस्य मूल रूप से दीघा की रहने वाली है, जिसका नानी घर कंकड़बाग में स्थित है। वह अपने बॉयफ्रेंड और अन्य साथियों के साथ मिलकर कंकड़बाग, अगमकुआं, पत्रकार नगर और शास्त्रीनगर जैसे कई इलाकों में चेन स्नेचिंग की करीब 15 वारदातों को अंजाम दे चुकी थी और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर फरार चल रही थी।

वैशाली और मोतिहारी में छापेमारी के बाद पटना में हुई धरपकड़

यह गिरोह पुलिस की दबिश से बचने के लिए पटना छोड़कर फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस ने वैशाली और मोतिहारी समेत कई अन्य जिलों में सघन छापेमारी की थी। आखिरकार, जैसे ही कंकड़बाग पुलिस को इनके वापस पटना लौटने की गुप्त सूचना मिली, दोनों को धर दबोचा गया। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

NSIT
Nsmch

कम कीमत पर सोने की चेन खरीदने वाले दो स्वर्ण दुकानदार भी दबोचे गए

यह गिरोह राहगीरों से सोने और कीमती आभूषण छीनने के बाद उन्हें कंकड़बाग के ही दो स्थानीय स्वर्ण दुकानदारों को बहुत कम दामों पर बेच देता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन दोनों दुकानदारों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से लूटी गई सोने की चेन बरामद हुई है।

पुलिस जल्द करेगी पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा

फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर गैंग के अन्य फरार सदस्यों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी संवेदनशीलता के कारण पुलिस ने अभी आरोपियों के नामों का पूर्ण खुलासा नहीं किया है। संभावना जताई जा रही है कि पटना पुलिस इस मामले में जल्द ही विस्तृत और आधिकारिक खुलासा करेगी। 

अनिल की रिपोर्ट