LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

सड़क पर कीचड़ उछालने को लेकर युवती ने लगाई थी फटकार, बदमाशों ने कॉलेज छात्रा से किया गैंगरेप कर लिया बदला

सड़क पर कीचड़ उछालने को लेकर युवती ने लगाई थी फटकार, बदमाशों

DESK : मध्य प्रदेश के रीवा में कॉलेज छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने सड़क पर कीचड़ उछालने को लेकर विरोध जताया था। जिसके बाद बदला लेने के नीयत से बाइक सवार बदमाश से उसे घसीटकर झाड़ियों में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही दोस्त से भी दुष्कर्म कराया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान किशन और उसके दोस्त संतलाल के रुप में की गई है। दोनों पीड़िता के पड़ोस के गांव के रहनेवाले हैं। 

घटना बीते रविवार की है। छात्रा अतरैला थाने के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि मेरे फोन में कुछ खराबी आ गई थी, रविवार होने के कारण कॉलेज नहीं जा सकी। ऐसे में घर से एक किमी दूर मोबाइल की दुकान पर रिपेयर कराने के लिए जा रही थी। इस दौरान गांव से 500 मीटर दूरी पर आरोपी किशन और एक बुजुर्ग मिले। मैं दोनों को देखा और आगे बढ़ गई। वहीं बुजुर्ग वहां से चला गया। जबकि किशन मेरे पीछे पीछे आने लगा। कुछ ही दूरी पर सुनसान जगह देखकर उसने मेरा मुंह दबाया और घसीटकर झाड़ियों में ले गया। उसने रेप किया, इसके बाद एक और लड़के ने आकर रेप किया

वहीं पुलिस के सामने आरोपी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले बाइक लेकर निकल रहा था। बरसात का मौसम होने की वजह से सड़क पर पानी भरा हुआ था। स्पीड से बाइक निकाली तो कीचड़ छात्रा के ऊपर पड़ गया।

आरोपी ने बताया कि छात्रा ने उसे सबके सामने जोर से डांटा था। कहा था कि तुम अंधे हो या तुम्हें कम दिखाई देता है। यह बात दिल पर लग गई। तय कर लिया था कि इसे सबक सिखाऊंगा। दोस्त संतलाल कोल के साथ मिलकर प्लान बनाया। कुछ समय तक रैकी की। मौका मिलते ही बदला पूरा कर लिया।

NSIT
Nsmch